March 14, 2026 7:08 pm
ब्रेकिंग
Dattatreya Hosabale on Sant Ravidas: संत परंपरा में श्री रविदास का स्थान अद्वितीय, दत्तात्रेय होसबाल... "अब नहीं डूबेगी दिल्ली!"—CM रेखा गुप्ता ने शुरू किया ड्रेनेज रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट; मानसून से पहले जलभ... "सिंहस्थ 2028 में जूना अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा किन्नर अखाड़ा"—महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण का उ... LPG Crisis in India: शिरडी से जम्मू तक गैस की भारी किल्लत, सप्लाई चेन ठप होने से बढ़ी मुसीबत; जानें ... दिल्ली में जनजातीय कला का जलवा! 12 दिनों में बिकीं ₹1.25 करोड़ की कलाकृतियाँ; ट्राइब्स आर्ट फेस्ट का... PM Modi Kolkata Rally: बंगाल में अब 'महाजंगलराज' नहीं चलेगा—PM मोदी; ब्रिगेड ग्राउंड से ममता सरकार क... Nitish Kumar Security Breach: बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कैंपस में घुसा सां... मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई जान! मोहाली की महिला का हुआ फ्री हार्ट ऑपरेशन; ₹4 लाख का खर्च सरकार न... Israel-Lebanon War: लेबनान पर हमले की तैयारी में इजराइल, हिजबुल्लाह के ठिकानों को खत्म करने का पूरा ... PM Modi in Silchar: असम से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- पूर्वोत्तर के साथ हुआ सौतेला व्यव...
व्यापार

शेयर बाजार में बजाज, अंबानी, भारती का जलवा, 7 कंपनियों ने जोड़े एक लाख करोड़ से ज्यादा

पिछले हफ्ते देश की 7 दिग्गजों का कंपनियों का जलवा देखने को मिला. देश की टॉप 10 कंपनियों में से 7 कंपनियों के मार्केट कैप में ज्वाइंटली 1,06,250.95 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला. जिसमें सबसे ज्यादा कमाई बजाज फाइनेंस और मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की हुई. वैसे एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और एलआईसी को भी बड़ा फायदा हुआ है. वहीं दूसरी ओर तीन कंपनियां ऐसी भी रहीं जिन्हें के मार्केट कैप से ज्वाइंटली 29,731.4 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. जिसमें टीसीएस, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल है. जानकारों की मानें तो जीएसटी रिफॉर्म के बाद कई एफएमसीजी और ऑटो कंपनियों को फायदा होता हुआ दिखाई दे सकता है.

अगर बात पिछले हफ्ते शेयर बाजार की करें तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 901.11 अंक यानी 1.12 फीसदी का उछाल देखने को मिला. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 में 314.15 अंक यानी 1.28 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली. वैसे पिछले हफ्ते मार्केट कैप में हुए बदलाव के बाद भी रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक मूल्यवान कंपनी रही, उसके बाद एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और एलआईसी का स्थान रहा. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर किस कंपनी के मार्केट कैप में इजाफा देखने को मिला है और किस कंपनी को कितना नुकसान हुआ है.

देश की किस कंपनी को कितना हुआ फायदा

    1. देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी कंपपनी बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 37,960.96 करोड़ रुपए बढ़कर 5,83,451.27 करोड़ रुपए हो गया.
    2. देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 23,343.51 करोड़ रुपए बढ़कर 18,59,767.71 करोड़ रुपए हो गया.
  1. देश का सबसे बड़ा प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 17,580.42 करोड़ रुपए बढ़कर 14,78,444.32 करोड़ रुपए हो गया.
  2. वहीं दूसरी देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 15,559.49 करोड़ रुपए बढ़कर 5,54,607.42 करोड़ रुपए हो गया.
  3. देश के सबसे बड़े सरकारी लेंडर भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 4,246.09 करोड़ रुपए बढ़कर 7,44,864.69 करोड़ रुपए देखने को मिला.
  4. वहीं देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 4,134.02 करोड़ रुपए बढ़कर 10,81,347.25 करोड़ रुपए हो गया.
  5. देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट लेंडर आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 3,426.46 करोड़ रुपए बढ़कर 10,01,717.42 करोड़ रुपए हो गया.
  6. इसके विपरीत देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 13,007.02 करोड़ रुपए घटकर 11,02,955.89 करोड़ रुपए रह गया.
  7. देश की बड़ी आईटी कंपनी में से एक इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 10,427.47 करोड़ रुपए घटकर 6,00,036.47 करोड़ रुपए पर आ गया.
  8. वहीं दूसरी ओर देश की बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 6,296.91 करोड़ रुपए घटकर 6,18,694.37 करोड़ रुपए रह गया.

Related Articles

Back to top button