February 12, 2026 3:55 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
झारखण्ड

नगर निगम चुनाव: आरक्षण नोटिफिकेशन पर भड़का आक्रोश, लोगों ने फूंका सरकार और चुनाव आयोग का पुतला

​धनबाद: झारखंड में नगर निगम चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने आरक्षण रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट को लेकर जनता में आक्रोश है. धनबाद के वार्ड संख्या 36 और 44 के लोगों ने इस रिपोर्ट का विरोध जताया. लोगों ने झरिया के बाटा मोड़ में चुनाव आयोग का पुतला फूंका. इस दौरान विरोध कर रहे लोगों ने चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोगों ने जारी नोटिफिकेशन को वापस लेने की मांग की है.

वार्ड 44 के पार्षद प्रत्याशी अरुण साव ने चुनाव आयोग और सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक इस तरह की रिपोर्ट साजिश और षड्यंत्र का एक हिस्सा है. उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज को BC-1 और BC-2 दो भागों में बांटना कहीं से भी उचित नहीं है. ओबीसी समाज को यह बांटने का काम है. उन्होंने इस नोटिफिकेशन को वापस लेने की मांग की. उन्होंने कहा कि यदि सरकार और चुनाव आयोग ने इसे वापस नहीं लिया तो हम सड़कों पर उतरेंगे और बाजार बंद कराएंगे. साथ ही उन्होंने चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी है.

लोगों ने कहा कि एक साजिश के तहत वार्ड नंबर 36 और 44 को ओबीसी 2 में डाला गया है, जो कहीं से न्यायसंगत नहीं है. सर्वे के आधार पर बनाई गई रिपोर्ट सिर्फ कागजी है, जमीनी स्तर पर कोई सर्वे नहीं हुआ है. ओबीसी को दो भागों में बांटने की साजिश झारखंड सरकार बंद करें. जिस तरह से अन्य राज्यों में निकाय चुनाव होते हैं, उसी आधार पर चुनाव कराने की मांग लोगों ने की है.

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ओबीसी के बीच विवाद कराने का काम चुनाव आयोग और सरकार कर रही है. झारखंड सरकार द्वारा ओबीसी को दो भागों में बांटने का काम नहीं चलेगा. लोगों ने चरणबद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी है.

Related Articles

Back to top button