February 11, 2026 8:38 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

पंजाब में बारिश का Alert, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम का पूरा हाल…

पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, हिमाचल के पहाड़ों में मई महीने में होने वाली बर्फबारी का असर पंजाब के तापमान में साफतौर पर देखने को मिल रहा है, जिससे जनता को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। वहीं, हल्की बूंदा-बांदी के चलते महानगर जालंधर के तापमान में 6-7 डिग्री की रिकार्ड गिरावट देखने को मिली है, जोकि आमतौर पर मई के महीने में देखने को नहीं मिलती।

मौसम में बदलाव की शुरूआत 2 दिन पहले ही हो चुकी थी, जबकि आज हलकी बूंदा-बांदी शुरू होने से तापमान में रिकार्ड गिरावट हुई। शहरी इलाके में बारिश का जोर कम रहा जबकि देहात के कुछ एक इलाकों में हलकी से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र जारी किए गए पूर्वानुमान व आंकड़ों के मुताबिक 5 मई को ऑरेंज अलर्ट जरेगा जबकि 8 मई तक पंजाब में यैलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान हलकी मध्यम बारिश होने व तेज हवाएं चलने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पूरे राज्य में बारिश होगी। वहीं, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर और मानसा में बारिश का असर ज्यादा दिखेगा। पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, संगरूर और मानसा में आज बारिश और आंधी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा को छोड़कर अन्य सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम में हुए बदलाव के चलते पंजाब में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के करीब रिकार्ड किया गया, जोकि हैरान करने वाला है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले 1-2 दिनों से पहाड़ों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते पहाड़ों की तरफ से आने वाली ठंडी हवाओं से पंजाब की हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई है। इससे ठंडक का ऐहसास होने लगा है और तापमान में एकाएक गिरावट दर्ज की हुई है।

Related Articles

Back to top button