February 22, 2026 9:15 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा में 8 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी को बनाया निशाना

जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ में क्राइम की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है. प्रदेश में पुलिस अपराध को रोकने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और सघन चेकिंग अभियान चला रही है, उसके बावजूद भी अपराधी क्राइम कर फरार हो जा रहे हैं. ताजा मामला जांजगीर चांपा के नैला इलाके से आया है. यहां शनिवार की रात को एक व्यापारी से 8 लाख रुपये की लूट हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद से पुलिस लगातार नैला सहित शहर के सभी इलाकों में अपराधियों को पकड़ने के लिए एक्शन ले रही है.

व्यापारी से 8 लाख रुपये की लूट: जांजगीर नैला नगर पालिका वार्ड क्रमांक 3 में यह घटना हुई है. यहां के सामुदायिक भवन के पास दो नकाबपोश बदमाशों ने कीटनाशक दुकान संचालक को निशाना बनाया. आरोपियों ने दुकान संचालक को अकेला पाकर कट्टा अड़ा दिया और उससे 8 लाख रुपये लूट लिए. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वारदात की सूचना मिलने पर एसपी विजय कुमार पांडेय, एडिशनल एसपी और कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की धड़ पकड़ के लिए अभियान चलाना शुरू कर दिया.

व्यापारी को धमकाया और धक्का दिया: पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि जैसे ही पीड़ित व्यापारी अरुण कुमार अग्रवाल सामुदायिक भवन के पास पहुंचे. अंधेरे में घात लगाए बदमाशों ने व्यापारी को घेर लिया. उसके ऊपर कट्टा अड़ाया और उसे धमकाया. कीटनाशक व्यापारी अरुण कुमार अग्रवाल को बदमाशों ने धक्का दिया और मौके से फरार हो गए.

“जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी”: पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय और एडिशनल एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच तेज कर दी. जांजगीर चांपा पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा है कि बदमाशों की पतासाजी के लिए पुलिस हर संभव दिशा में जांच कर रही है. गणपति उत्सव के दौरान हुई लूट की इस घटना से जांजगीर चांपा में डर और भय का माहौल है. अब देखना होगा कि पुलिस कब तक अपराधियों की गिरफ्तारी कर पाती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button