February 23, 2026 2:57 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
छत्तीसगढ़

मामूली विवाद से बिगड़ी बात, गुस्से में गाड़ी से कुचल कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में मामूली विवाद में वाहन से कुचल कर हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। शंकर लाल यादव, निवासी वार्ड क्रमांक 13, साजा ने थाना साजा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 जून को रात करीब आठ बजे वह और रतनू नेताम नं. 13 साजा तालाब पचरी में शराब पीने बैठे थे। उसी समय आरोपी मालवेन्द्र बनर्जी पहुंचकर उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। वह कहने लगा कि तुम लोग मेरे घर धान ओसाई का काम किए हो जिसकी मजदूरी को बार-बार मांगते हो और लोगों को बताकर मेरी बेईज्जती करते हो।

बोलेरो से तीनों को मारी टक्कर

वह इसके बाद गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद जब शंकर, रतनू एवं नरेश निषाद पैदल शराब पीने शराब भट्ठी की ओर जा रहे थे, कि तभी मालवेन्द्र बनर्जी ने अपने बोलेरो गाड़ी को तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए तीनों को पीछे से टक्कर मार दी। इससे शंकर लाल यादव और नरेश निषाद रोड के साइड में जाकर गिर पड़े।

वारदात के बाद मौके से फरार हो गया आरोपी

हालांकि रतनू नेताम रोड के बीच में गिर पड़ा, जिसके बाद उसकी बोलेरो वाहन से दो-तीन बार आगे पीछे कर कुचल कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपी मालवेन्द्र बनर्जी निवासी वार्ड नं. 13 साजा थाना साजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिस पर उसने अपना अपराध स्वीकार किया। उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत गया।

सबलगढ़ में पिता-पुत्र को कुचला

गाड़ी से कुचलने का मामला कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में भी देखने को मिला था, जहां सबलगढ़ की संकरी और अतिक्रमणग्रस्त सड़कों पर बेकाबू दौड़ते भारी वाहनों का खामियाजा एक पिता और उसके मासूम बेटे को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। यहां एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। हादसे में 14 वर्षीय प्रियांशू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता महेश गौड़ ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button