February 25, 2026 7:05 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
टेक्नोलॉजी

Google Maps के ये फीचर्स आपका काम कर देंगे आसान, ऐसे करें यूज

आज के डिजिटल वर्ल्ड में अगर कहीं जाना हो, रास्ता न पता हो या ट्रैफिक से बचना हो तो सबसे पहले दिमाग में Google Maps ही आता है. ये सिर्फ एक नक्शा दिखाने वाला ऐप नहीं है, बल्कि इसमें कई ऐसे कमाल के फीचर्स हैं जो आपकी जिंदगी को आसान बना सकते हैं. आइए जानते हैं Google Maps के कुछ सबसे यूजफुल फीचर्स और ये कैसे आपके काम आ सकते हैं.

ट्रैफिक की लाइव जानकारी (Live Traffic Info)

Google Maps आपको रास्ते की लाइव ट्रैफिक कंडीशन बताता है. कलर्स ये दिखाता है कि, हरे कलर का मतलब होता है रास्ता साफ है. नारंगी कलर का मतलब थोड़ी भीड़ है. लाल भारी ट्रैफिक होता है.

वॉइस नेविगेशन

ड्राइव करते समय स्क्रीन देखने की जरूरत नहीं होती है. Google Maps आवाज में रास्ता बताता है. इसे यूज करने के लिए रूट सेलेक्ट करें. Start के ऑप्शन पर क्लिक करें. वॉइस में आगे का रास्ता बताते रहेंगे. ये फीचर ड्राइविंग को सेफ और आसान बनाता है.

घर और ऑफिस सेव करें

हर बार एड्रेस टाइप करने की जरूरत नहीं. इसे सेट करने के लिए Search bar में Home या Work सर्च करें. एड्रेस डालें और सेव करें. अगली बार सीधे Home या Work टाइप कर लोकेशन मिल जाएगी.

ये फीचर भी करें ट्राई

  1. Nearby Places Search: ATM, पेट्रोल पंप, होटल, हॉस्पिटल सब कुछ पास में क्या है, ये पता कर सकते हैं.
  2. ऑफलाइन मैप: इंटरनेट नहीं है तो कोई बात नहीं. इसके लिए जिस इलाके का मैप चाहिए, उसे सर्च करें. ऊपर तीन डॉट्स पर टैप करें. Download offline map चुनें. नेटवर्क न होने पर भी आप रास्ता देख सकते हैं.
  3. लोकेशन शेयर करना: अगर आप चाहते हैं कि कोई आपके लोकेशन को लाइव ट्रैक कर सके, तो ये फीचर काफी कामगर साबित हो सकता है.
  4. रूट में स्टॉप जोड़ना: अगर आपको एक साथ कई जगह जाना है, तो एक ही रूट में सब जोड़ सकते हैं. इसके लिए डायरेक्शन चुनें. डॉट्स पर टैप करें और Add stop पर क्लिक करें.

Related Articles

Back to top button