February 23, 2026 9:58 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

दिनदहाड़े बीच बाजार मच गई भगदड़, सहमे लोग

जलालाबाद : शहर के व्यस्त रेलवे बाजार में आज दोपहर लगभग 12 बजे उस समय दहशत का माहौल बन गया जब दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक महिला से दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। जानकारी के अनुसार, महिला बाजार में खरीदारी करने आई थी, तभी दोनों लुटेरों ने उसके हाथ से बैग झपट लिया और भागने लगे।

महिला ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरों का पीछा किया, तो एक आरोपी ने भीड़ को डराने के लिए हवा में तेजधार हथियार लहराया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। इस बीच कुछ दुकानदारों ने लुटेरों का पीछा किया, लेकिन वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ दिख रहा है कि दोनों युवक पहले से ही मौके पर घात लगाए बैठे थे और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस दौरान डीएसपी गुरसेवक सिंह ब्रार ने बताया कि वह इस समय डिप्टी कमिश्नर फाजिल्का के साथ अरणीवाला ब्लॉक में है। फिलहाल मुझे इस घटना की जानकारी नहीं है, लेकिन अब यह मामला मीडिया द्वारा संज्ञान में लाया गया है। मामले की जांच कर शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने कहा कि बीच बाजार इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने मांग की कि बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाए। उधर व्यापार मंडल फाजिल्का के अध्यक्ष जतिंदर इच्छपूजानी वह पंजाब प्रदेश भोपाल मंडल के प्रवक्ता सुरिंदर पूछी ने कहा कि दिन दिहाड़े इस प्रकार की वारदात का होना सुरक्षा पर सवार खड़े करता है। अगर जल्द ही पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो व्यापार मंडल संघर्ष करने को विवश होगा।

Related Articles

Back to top button