February 27, 2026 10:46 am
ब्रेकिंग
Delhi Weather Today: दिल्ली में और झुलसाएगी गर्मी, यूपी-एमपी-बिहार में पारा 30 पार, जानें पहाड़ों का... Zohran Mamdani ICE Agent: ट्रंप से बात कर जोहरान ममदानी ने किस लड़की को छुड़ाया, जानें पूरा मामला Stocks to Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें पैनी नजर, बाजार में दिख सकती है भारी हलचल JNU Protest Case: सभी प्रदर्शनकारी छात्रों को मिली जमानत, जानें कोर्ट में किसने क्या दी दलील रिंकू सिंह के पिता का निधन: T20 वर्ल्ड कप के बीच क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़ काशी में रंगभरी एकादशी: आज गौरा का गौना लेकर आएंगे भोलेनाथ, होली का भव्य आगाज 'पसीने से तरबतर और रोता रहा': नोएडा एमिटी स्कूल बस में 6 घंटे फंसा रहा बच्चा, जानें क्या बोलीं प्रिं... मुंबई एयरपोर्ट पर अब नमाज नहीं! सरकार ने बताई असली वजह, दिया ये नया विकल्प बदल जाएगा चांदनी चौक! अब नहीं दिखेगा बिजली के तारों का मकड़जाल, रेखा सरकार के इस नए प्लान से चमकेगी ... रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: गैस रेगुलेटर ठीक करते ही भभकी आग, घर में मची चीख-पुकार और जिंदा जल गई...
मध्यप्रदेश

सड़क पर पति का तांडव! पत्नी पर किए कई वार, जांघ में फंस गई तलवार; वजह क्या?

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने बीच सड़क पर पत्नी पर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर दिए. हमले के आखिरी वार में तलवार पत्नी की जांघ में इतनी बुरी तरह से फंस गई कि वह वहीं अटक गई. घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम तलवार को सर्जरी के जरिए निकालने की कोशिश कर रही है.

पीड़िता की पहचान सपना जाधव के रूप में हुई है, जो पिछले छह महीने से अपने पति अमित जाधव से अलग रह रही थी. सपना घरों में खाना बनाने का काम करती है. परिजनों के अनुसार, अमित को सपना के चरित्र पर शक था और इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर फोन पर कहासुनी होती रहती थी. शुक्रवार शाम को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था.

तलवार से किया हमला

शनिवार सुबह जब सपना हेलीपैड कॉलोनी में काम पर जा रही थी, तभी रास्ते में अमित ने उसका रास्ता रोक लिया. पहले दोनों के बीच कुछ बहस हुई और फिर गुस्से में आकर अमित ने अपने पास रखी तलवार से पत्नी पर हमला कर दिया. कई बार वार करने के बाद एक वार इतना जोरदार था कि तलवार सीधी उसकी बाईं जांघ में घुस गई और वहीं फंस गई. आरोपी उसे निकाल नहीं पाया और मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सपना को तुरंत जयारोग्य अस्पताल समूह के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों की टीम उसकी जांघ में फंसी तलवार को निकालने के लिए सर्जरी कर रही है.

पति के खिलाफ रेप दर्ज

झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी पति अमित जाधव को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है, वहीं पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button