March 29, 2026 3:34 pm
ब्रेकिंग
Indore News: इंदौर को नर्मदा के चौथे चरण की सौगात, CM मोहन यादव ने किया 2.5 लाख नल कनेक्शन का भूमिपू... Indian Army LMG: इंडियन आर्मी की बढ़ी फायर पावर, अडाणी डिफेंस ने सौंपी 2,000 LMG की पहली खेप Balaghat Road Accident: बालाघाट में भीषण सड़क हादसा, कार में आग लगने से 3 की जिंदा जलकर मौत Private School Book Scam: बुक फेयर के नाम पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, रियलिटी चेक में एक ही वेंडर... Satpura Tiger Reserve: मरे बैल के मांस में यूरिया मिलाकर बाघ का शिकार, 24 दिन बाद मिला शव, 5 गिरफ्ता... MP Government Holiday: 30 मार्च को मध्य प्रदेश में नहीं खुलेंगे सरकारी ऑफिस, CM मोहन यादव का आदेश Mandla News: मंडला में पानी के लिए हाहाकार, पार्षद ने खुद उठाई कुदाली, नगर परिषद की लापरवाही उजागर MP Wildlife News: खिवनी में बाघिन 'मीरा' और शावकों का दिखा अद्भुत नजारा, पर्यटकों के सामने आया 'युवर... 'मन की बात' में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देश... IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं...
हरियाणा

500 रूपये के नोट ने खोल दी देह व्यापार की पोल…मालिक और मैनेजर गिरफ्तार, 5 युवतियां रेस्क्यू

करनाल : करनाल जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाया और चिह्नित नोट देकर उसे स्पा सेंटर में भेजा। काउंटर से वह चिह्नित 500 रुपए का नोट बरामद हो गया। फर्जी ग्राहक के इशारे पर पुलिस ने स्पा सेंटर में रेड मारी। इसके बाद सेंटर के मालिक और मैनेजर को काबू किया गया। साथ ही स्पा सेंटर से 5 युवतियों को रेस्क्यू किया गया।

जानकारी के मुताबिक यह मामला करनाल के असंध शहर में कैथल रोड पर स्थित लोटस स्पा सेंटर है। महिला थाना असंध की उप-निरीक्षक एवं प्रबंधक अधिकारी सुनीता के निर्देश पर शुक्रवार देर शाम यह कार्रवाई की गई, क्योंकि स्पा सेंटर से पुलिस को देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। युवतियों ने बताया है कि स्पा सेंटर का मालिक और मैनेजर उनसे स्पा की आड़ में देह व्यापार करवाते थे। कमाई के आधे पैसे युवतियों को और आधे पैसे स्पा सेंटर मालिक व मैनेजर को मिलते थे। इनसे पूछताछ जारी है।

Related Articles

Back to top button