February 25, 2026 9:22 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
पंजाब

पैरोल पर आए आरोपी गैंग बना कर रहे थे कांड, चढ़े पुलिस के हत्थे

लुधियाना: जेल से पैरोल पर आए आरोपी ने गैंगबना कर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी तेजधार हथियारों के बल पर राहगीरों से मोबाइल, नकदी व कीमती सामाना लूट लेते थे।

थाना सदर की पुलिस को लूटपाट करने वाले गिरोह की भनक लगी तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के 4 लोगों को काबू कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों से 2 दर्जन से अधिक लूटपाट की वारदातें हल होने की संभावना है। काबू किए आरोपियों की पहचान पुलिस ने ग्यासपुरा के रहने वाले गोलू कुमार, मानकवाल के रहने वाले मोहन, अनिल कुमार व ग्यासपुरा के रहने वाले मुकेश कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपियों से 5 मोटरसाइकिल, 23 मोबाइल, 4 कीमती घड़ियां, एअर पॉड, एक किरच व दातर बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।

ए.डी.सी.पी.-2 कर्णवीर सिंह ने बताया कि थाना सदर के इंस्पैक्टर अवतार सिंह की पुलिस पार्टी गश्त के संबंध में टी-प्वाइंट साई धाम मौजूद थी तो उन्हें सूचना मिली कि उक्त आरोपी स्प्लैंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर चोरी किए गए मोबाइल फोन बेचने के लिए जा रहे है जिस पर रेड कर पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लुधियाना के अलग-अलग इलाकों में जाकर वारदातों को अंजाम देते थे।

वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर राहगीरों को घेरकर उन्हें दातर दिखा कर धमकाते थे और फिर उनका सामान छीन लेते थे। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर की 3 , थाना डेहलों, थाना दुगरी, थाना डाबा में हुई 6 वारदातों को ट्रेस किया है जबकि अन्य वारदातों को ट्रेस करने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button