छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में पायी जाती हैं सांपों की 43 से ज्यादा प्रजातियां, जानिए इनके काटने पर क्या करना चाहिए

रायपुर: प्रदेश में सांपों की 43 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें विषैले और गैर-विषैले दोनों प्रकार के सांप शामिल हैं। कुछ प्रमुख सांपों में नाग, करैत, रसेल वाइपर, अजगर और चूहा सांप शामिल हैं।
बता दें कि विषैले सांपों में नाग, करैत और रसेल वाइपर प्रमुख हैं, जो बेहद घातक हो सकते हैं। गैर-विषैले सांपों में अजगर और चूहा सांप शामिल हैं। कुछ सांप रात में अधिक सक्रिय होते हैं। प्रदेश में हाल के वर्षों में सर्पदंश के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। अभी सबसे ज्यादा नाग का रेस्क्यू किया जा रहा है।