February 24, 2026 2:51 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
देश

तमाचा खाने के बाद भी नहीं मान रहा पाकिस्तान, जैसलमेर-होशियारपुर में की ये हिमाकत

पाकिस्तान ने भारत के कई इलाकों में ड्रोन से हमले किए, जिसको हवा में ही इंडियन एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने मार गिराया. वहीं, राजस्थान के जैसलमेर में 2 जिंदा बम और पंजाब के होशियारपुर में मिसाइल मिली है. जिस मिसाइल को ग्रामीणों ने देखा है वो नष्ट की गई मिसाइल है. दरअसल, पाकिस्तान के हमले के बाद भारत ने भी करारा जवाब दिया और उसके कई शहरों में तबाही मचाई है.

जैसलमेर के किशनघाट इलाके में पहला जिंदा बम मिला है. बम नर्सरी के सामने जोगियों की बस्ती में पड़ा हुआ था. इसकी सूचना प्रत्यक्षदर्शी अर्जुन नाथ ने किशनघाट सरपंच प्रतिनिधि कल्याणराम को दी. कल्याण राम ने कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को जानकारी मुहैया करवाई. इसके बाद शुक्रवार सुबह मौके पर पुलिस व एयरफोर्स की टीम पहुंची. दोनों टीमों ने बम मिले स्थान को सीज कर दिया है.

जिले में दूसरा बम गजरूप सागर क्षेत्र में मिला. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और सेना की टीम पहुंची. बम को डिफ्यूज करने प्रयास किया गया है. ये बम शहरी क्षेत्र से करीब 3 किलोमीटर दूर अर्जुननाथ के घर के पास गिरा. उन्होंने बताया कि बम गिरने पर रेत का गुबार उठा तो सभी डर के मारे भाग गए थे.

होशियारपुर में मिसाइल मिलने से दहशत

इधर, होशियारपुर के पहाड़ी क्षेत्र कमाही देवी में मिसाइल मिलने से दहशत फैल गई. मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और ऑफिशियल तौर पर अभी किसी ने भी जानकारी नहीं दी गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, यह मिसाइल कमाही देवी रामपुर गांव में गिरी है, इस मिसाइल के गिरने से किसी तरह का भी कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि होशियारपुर के ऊंची वासी आर्मी कैंप ने अपने रडार से पाकिस्तानी हमले को नाकाम किया है, जिसके नतीजे यह मिसाइल नष्ट होकर पहाड़ी क्षेत्र के खेतों में गिर गई.

पंजाब के मंत्री सीमावर्ती जिलों का करेंगे दौरा

वहीं, पाकिस्तान के हमले के बाद पंजाब सरकार हालात से निपटने की तैयारी कर रही है. आज मंत्री सीमावर्ती जिलों में आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा करेंगे. वे अस्पतालों, दमकल केंद्रों, राशन और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता का निरीक्षण करेंगे. कैबिनेट मंत्री सीमावर्ती जिलों में पहुंचेंगे. मंत्री लाल चंद कटारूचक्क और डॉ. रवजोत सिंह गुरदासपुर जाएंगे. मंत्री कुलदीप धालीवाल और मोहिंदर भगत अमृतसर का प्रभार संभालेंगे.

उत्तराखंड के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

इसके अलावा उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है. अस्पतालों में डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के बाद उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर राज्य को सभी अस्पतालों में 12000 बेड चिह्नित करने और सभी आईसीयू व वेंटिलेटर तैयार रखने के निर्देश दिए हैं.

Related Articles

Back to top button