February 22, 2026 6:35 pm
ब्रेकिंग
Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,... Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखो... Traffic Alert: मुख्य चौराहे पर सुखाया जा रहा अनाज, यातायात प्रभावित, क्या सोया है नगर निगम? Punjab Weather News: गुरदासपुर में कोहरे की चादर और ठंड की वापसी, कृषि विशेषज्ञों (Experts) ने फसलों... Farmers Protest Chandigarh: सीएम मान की रिहायश के बाहर किसानों का हल्लाबोल, पंजाब सरकार को दी बड़ी च... Police Deaths: चेक पोस्ट के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से संदिग्ध मौत, इलाके में भारी पुलिस ... Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे, जानें 10 ग्राम गोल्ड ...
बिहार

जयमाल के बाद दो रसगुल्लों ने खोली दूल्हे की ऐसी पोल, दुल्हन का चढ़ा पारा, तोड़ दी शादी

बिहार के नालंदा में एक दूल्हे ने वरमाला के बाद स्टेज पर सबके सामने ऐसी हरकत कर डाली कि दुल्हन का पारा चढ़ गया. उसने शादी करने से इनकार कर दिया. दूल्हा गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन दुल्हन नहीं मानी. फिर दूल्हे को बारात खाली हाथ वापस ले जानी पड़ गई.

मामला सिलाव थाना क्षेत्र के भुई गांव का है. यहां बुधवार रात को एक घर में गाजे बाजे के साथ बारात पहुंची. बारात का स्वागत किया गया. फिर बारी आई जयमाला की रस्म की. जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाई, उसके तुरंत बाद दोनों को मीठा खाने को दिया गया.

दूल्हा तब रसगुस्लों को दोनों हाथों से उठाकर खाने लगा. यह देख दुल्हन सन्न रह गई. उसे पता चला कि दूल्हा मानसिक रोगी है. तमतमाते हुए दुल्हन स्टेज से उतरी. बोली- मैं यह शादी नहीं करूंगी. दूल्हा उसके सामने गिड़गिड़ाता रहा कि वो शादी न तोड़े. दूल्हे के घर वालों ने भी दुल्हन को समझाने की कोशिश की. लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही. इसके बाद बारात को बिना दुल्हन ही वापस लौटना पड़ा.

दूल्हे की हरकतों से खुल गई पोल

गांव वालों ने बताया- भुई निवासी निशा (काल्पनिक नाम) की शादी नूरसराय के झामावरा निवासी विनीत कुमार रक्षक के साथ तय हुई थी. रात को बारात पहुंची. जयमाल के दौरान दूल्हा दोनों हाथों से मिठाई उठाकर खाने लगा. उसकी हरकतें देख दुल्हन समझ गई कि दूल्हा मानसिक रोगी है. उसने शादी से मना कर दिया.

‘बर्बाद होने से बच गई बेटी की जिंदगी’

दुल्हन के परिवार ने बताया- जब रिश्ता तय हुआ था तो हमें यह बात नहीं बताई गई थी कि दूल्हा मानसिक रोगी है. लेकिन जयमाल के दौरान उसकी हरकतों से हमें पता चल गया. ऐन वक्त पर दूल्हे की पोल खुल गई और हमारी बेटी की जिंदगी बच गई.

Related Articles

Back to top button