February 13, 2026 12:35 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
व्यापार

बैंक और ऑयल कंपनियों ने कहा ‘ऑल इज वेल’, तेल-पैसों की नहीं होगी कोई कमी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ चुका है. बीती 2 रात में पाकिस्तान की तरफ से भारत के आबादी वाले इलाकों में मिसाइल और ड्रोन अटैक किया था. भारत की तरफ से भी इसका मजबूती के साथ जवाब दिया जा रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर पेट्रोल पंप और एटीएम के बाहर लंबी लाइनें लगने के पोस्ट सामने आ रहे हैं और लोगों में पैनिक जैसे माहौल पैदा हो रहे हैं. जिसको लेकर अब बैंक और ऑयल कंपनियों की तरफ ने से बयान आया है कि घबराने की जरूरत नहीं है, भारत-पाक तनाव के बीच भारत में सब कुछ ठीक है और किसी चीज की कोई कमी नहीं है.

ऑयल कंपनियों ने क्या कहा

इंडियन ऑयल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उनके पास देशभर में पर्याप्त ईंधन भंडार है और आपूर्ति लाइनें सुचारू रूप से काम कर रही हैं. उन्होंने लोगों से अनावश्यक खरीदारी से बचने और शांत रहने की अपील की, ताकि सभी को निर्बाध रूप से ईंधन उपलब्ध कराया जा सके. एचपीसीएल और बीपीसीएल ने भी इसी तरह के संदेश जारी किए.

बैंकों-ATM में नहीं कोई कमी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक ने ग्राहकों को आश्वस्त किया कि उनके एटीएम, कैश डिपॉजिट मशीन और डिजिटल सेवाएं पूरी तरह से चालू हैं. इन बैंकों ने विशेष रूप से उत्तर-पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों में एटीएम की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. इंडियन बैंक और आईओबी ने आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए अपने-अपने वॉर रूम सक्रिय कर दिए हैं.

नहीं होगी कोई कमी

आईओबी के एमडी और सीईओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर सहित राज्यों में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं और एटीएम पूरी तरह से लोडेड हैं. ऐसे में बैंकों और तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि उनकी सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं और ग्राहकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है.

Related Articles

Back to top button