February 12, 2026 3:43 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
दिल्ली/NCR

भीषण गर्मी, लू, बारिश और तूफान, पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज… दिल्ली से लेकर पहाड़ी राज्यों में आफत

भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कई जगह भारी बारिश हो रही है तो कहीं भीषण गर्मी और लू का प्रकोप है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान जैसे कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है. पश्चिम बंगाल में लू, जबकि झारखंड, केरल, त्रिपुरा और ओडिशा में उमस भरी गर्मी का अनुभव किया जा रहा है. लगातार बदलते मौसम से लोग बीमार पड़ रहे हैं और दिल्ली में भी मौसम का मिजाज अनिश्चित बना हुआ है.

आज यानी शनिवार को इन राज्यों में बारिश-बिजली और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम बंगाल में लू और झारखंड, केरल, त्रिपुरा, ओडिशा में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा. मौसम में हो रहे लगातार बदलाव से लोग हैरत में हैं. कभी बारिश तो कभी भीषण गर्मी ने परेशान कर दिया है. आए दिन बदलते मौसम से लोग बीमारियों की जद में आने लगे हैं.

दिल्ली में पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज

दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला-बदला रह रहा है. इस वीकेंड राजधानी का मौसम सुहाना रहने वाला है. मौसम विभाग ने इसको लेकर पूर्वानुमान जताया है. विभाग के मुताबिक, शनिवार को ठंडी तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली के आसार हैं. वहीं, रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है. इस बीच तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

बिजली-बारिश और आंधी

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके अलावाअरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है.आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, कर्नाटक, बंगाल और सिक्किम, तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

पहाड़ी इलाकों में भी आफत

मौसम विभाग के मुताबिक, 10-11 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली और 40-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 10 और 11 मई के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में और 09-13 मई के दौरान राजस्थान में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा 10 और 11 मई के दौरान पश्चिम भारत में आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है, जिसकी गति 40-50 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

यहां भी बदल रहा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 10 से 13 मई के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है, जिसकी गति 40-50 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. 10 से 12 मई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में और 11-13 मई के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.a

Related Articles

Back to top button