February 12, 2026 5:02 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
राजस्थान

IAS दूल्हे और IPS दुल्हनिया की शाही, लेकिन सादगी भरी शादी: इस खास बात ने जीता सबका दिल, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

राजस्थान के कोटा में आयोजित एक खास शादी सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक हलकों तक खूब सुर्खियां बटोर रही है. राजस्थान कैडर के आईपीएस सुजीत शंकर और आईएएस चारु (IPS Sujit Shankar-IAS Charu Marriage) ने देश के पहले हेरिटेज चंबल रिवर फ्रंट पर सात फेरे लिए. 1200 से 1400 करोड़ की लागत से विकसित यह छह किलोमीटर लंबा रिवर फ्रंट शादी की तस्वीरों में किसी फिल्मी सेट की तरह नजर आया. भव्य लोकेशन और हाई-प्रोफाइल मेहमानों के बावजूद समारोह पूरी तरह सादगीपूर्ण रहा.

आईपीएस सुजीत शंकर बिहार के रहने वाले हैं और फिलहाल कोटा ग्रामीण जिले के एसपी हैं. वहीं, दुल्हन आईएएस चारु उत्तर प्रदेश की निवासी हैं. हाल ही में वे शादी के आधार पर त्रिपुरा कैडर से राजस्थान कैडर में आई हैं. उनकी पहली पोस्टिंग रामगंज मंडी में एसडीएम के रूप में हुई है, जो कोटा ग्रामीण क्षेत्र में आता है. दोनों की तैनाती और पृष्ठभूमि के कारण यह विवाह प्रशासनिक हलकों में पहले से ही चर्चा का विषय बना हुआ था.

गणमान्य लोगों की मौजूदगी, फिर भी सादगी बरकरार

शादी और उसके पूर्व होने वाले आयोजनों में कई बड़े नेता और अधिकारी शामिल हुए. 29 नवंबर को हुए संगीत कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पहुंचे, जबकि 30 नवंबर को विवाह समारोह में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया. इसके अलावा पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. इसके बावजूद समारोह में दिखावा नहीं, बल्कि सादगी और आत्मीय माहौल देखने को मिला. दोनों परिवारों ने अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया.

चंबल रिवर फ्रंट की भव्यता बनी आकर्षण का केंद्र

विवाह स्थल की तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा चंबल रिवर फ्रंट ने. चंबल नदी के 2.75 किमी लंबे किनारे पर विकसित यह फ्रंट अपने आप में एक अनूठी विरासत है. रिवर फ्रंट की प्रमुख विशेषताओं में चंबल माता की 225 फीट ऊंची संगमरमर की मूर्ति, दुनिया की सबसे बड़ी घंटी (ब्रह्मा घाट पर), और राजपूताना सहित राजस्थान की नौ क्षेत्रों की वास्तुकला को दर्शाते हुए 26 से 27 विशिष्ट घाट शामिल हैं. इस तरह यह शादी प्रशासनिक भव्यता, सांस्कृतिक विरासत और सादगी का सुंदर मेल बनकर सामने आई, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है.

Related Articles

Back to top button