March 7, 2026 3:17 pm
ब्रेकिंग
मुरैना में भीषण सड़क हादसा! ससुराल से लौटते वक्त गई 2 युवकों की जान, खुशियां मातम में बदलीं सागर को मिली एक और यूनिवर्सिटी की सौगात! CM करेंगे शुभारंभ, जानें कौन मंत्री पुत्र संभालेगा कमान? इंसानियत शर्मसार! 'फसल जल जाएगी...' कहकर अंतिम संस्कार से रोका, मुक्ति धाम से वापस लौटाई बुजुर्ग की ... 'धमाकों से दहल उठा था दुबई...' खौफ के साए में जबलपुर लौटे लोगों ने सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली आपबीत... नारी शक्ति की उड़ान! 'क्वींस ऑन द व्हील्स' के तीसरे एडिशन में 1400Km का रोमांचक सफर तय करेंगी 25 महि... Ishan Kishan Dinner: गर्लफ्रेंड और अर्शदीप-अभिषेक के साथ डिनर पर पहुंचे ईशान किशन, साथ दिखा ये खास य... Bollywood News: दीपिका के 8 घंटे काम वाले बयान पर करीना कपूर और अनन्या पांडे ने किया सपोर्ट, सोशल मी... मिडिल ईस्ट में भड़की जंग! ईरान ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अबू धाबी पर किया बड़ा ड्रोन अटैक क्या अल-अक्सा मस्जिद पर हमला करने वाला है इजराइल? महायुद्ध के बीच इस दावे से मची सनसनी PhonePe IPO से पहले बड़ा खुलासा! 4.7 करोड़ मर्चेंट के साथ बाजार में उतरने की तैयारी, DRHP में सामने ...
बिहार

बिहार: चंदन मिश्रा मर्डर केस में दो अपराधियों का एनकाउंटर, शूटर बलवंत-रवि रंजन को लगी गोली

बिहार की राजधानी पटना में कुख्यात गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के बाद पुलिस लगातार एक्शन में है. इसी कड़ी में मंगलवार सुबह एक बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आई है. राज्य के भोजपुर जिले के आरा में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए. तीन अन्य अपराधियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है.

मुठभेड़ आरा के बिहिया-कटेया पथ पर सोमवार सुबह करीब छह बजे नदी के पास हुई. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी इलाके में मौजूद हैं. इसके बाद एसटीएफ ने कार्रवाई की योजना बनाई और मौके पर पहुंची. पुलिस की घेराबंदी को देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने भी गोलियां चलाईं. इस दौरान दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए.

एनकाउंटर में दो शूटर जख्मी

घायलों की पहचान रवि रंजन और बलवंत कुमार के रूप में हुई है. रवि रंजन भोजपुर के बिहिया का रहने वाला है, जबकि बलवंत बक्सर जिले का निवासी बताया जा रहा है. रवि रंजन को जांघ में और बलवंत को हाथ-पैर में गोली लगी है. दोनों को पहले बिहिया के अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

देसी कट्टा और एक पिस्टल भी बरामद

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि इन सभी की संलिप्तता पटना में हुए चंदन मिश्रा हत्याकांड से जुड़ी हुई है. पुलिस को इनके पास से एक देसी कट्टा और एक पिस्टल भी बरामद हुआ है.

गौरतलब है कि चंदन मिश्रा हत्या मामले में अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. कुछ समय पहले पुलिस ने इस केस से जुड़े कुछ अपराधियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी एक बड़ी उपलब्धि है और जल्द ही हत्याकांड के पीछे की पूरी साजिश को उजागर किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button