Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Arunachal CM Case: पेमा खांडू को बड़ा झटका! सुप्रीम कोर्ट ने रिश्तेदारों को मिले ठेकों की CBI जांच क... Delhi Crime Branch Action: दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़! पाकिस्तान से जुड़े 2 हथियार तस्कर ग... अजब-गजब: 'डेटा चोर' को समझा 'बेटा चोर' और कर दी महिला की पिटाई! शाहबानो केस पर रिसर्च करने पहुंची थी... Maharashtra Crime: 130 महिलाओं के साथ संबंध बनाने वाले भोंदू बाबा की एंट्री बैन! इस इलाके में घुसते ... Katihar News: कटिहार के लाल का कमाल! मात्र 7 रुपये में चलेगी 100 KM, बना डाली सबसे सस्ती ई-साइकिल PM Modi in Assam: पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार, बोले— "कांग्रेस वही गीत गा रही जिसकी धुन पाक... Who is Riniki Bhuyan Sharma: जानें कौन हैं असम के CM हिमंत बिस्वा की पत्नी रिनिकी, जो चलाती हैं पूर्... Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात का... Drug Bust: 6 करोड़ की हेरोइन और लाखों की नकदी बरामद! पुलिस ने नशे के बड़े तस्कर को दबोचा, नेटवर्क खं... Punjab Powercom Relief: पंजाब के हजारों परिवारों को बड़ी राहत! अब पावरकॉम देगा सीधे बिजली कनेक्शन, ख...

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है, हेली सेवाओं का भी हो रहा संचालन: CM पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चारधाम यात्रा निर्बाध तरीके से जारी है, हेली सेवाओं का भी सही तरीके से संचालन हो रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा के सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. यात्रियों की सुरक्षा हमारी सरकार की सबसे अहम प्राथमिकता है.

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य में चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित रूप से संचालित हो रही है. यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और हेली सेवाएं भी सुगमता से जारी हैं.

अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसी के साथ अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए. उन्होंने कहा कि सभी सचिवों को समय-समय पर चारधाम यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए भेजा जाए, ताकि व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत का आकलन किया जा सके. उन्होंने कहा कि आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाने चाहिए.

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य सचिव को इस संबंध में समुचित दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश भी दिए हैं. सीएम धामी ने कहा कि यात्रा की रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

मानसून से पहले तैयारियां पूरी हों

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आगामी मानसून से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने के भी निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य में संचालित अन्य धार्मिक यात्राओं के लिए भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर बल दिया. राज्य सरकार चारधाम यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए एक यादगार, सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव बनाने के लिए सतत प्रयासरत है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.