February 24, 2026 2:23 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

विदेश भेजने का झांसा देकर ठगे लाखों, डिप्रेशन में आकर युवक ने कर लिया यह कांड

फिरोजपुर : विदेश भेजने का झांसा देकर हुई ठगी के कारण डिप्रेशन में आए फिरोजपुर के गांव सोढे वाला के करीब 23 वर्षीय युवक अर्शदीप सिंह ने जहरीली दवाई पीकर आत्महत्या कर ली है जिसे लेकर मृतक युवक की माता राजबीर कौर उर्फ गुरविंदर कौर पत्नी गुरनाम सिंह द्वारा दी गई लिखती शिकायत और बयानों के आधार पर थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ उसके बेटे अर्शदीप सिंह को विदेश भेजने का झांसा देकर कथित रूप में 10 लाख रुपए की ठगी मारने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

यह जानकारी देते हुए ए.एस.आई. सुरजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मुद्दई महिला ने बताया कि धर्मकोट की महिला वीरपाल, उसके पति सरबजीत सिंह और सुखविंदर सिंह पक्खोवाल ने उसके बेटे अर्शदीप सिंह को विदेश भेजने का झांसा देकर उससे 6 लाख रुपए लिए थे मगर उन्होंने न तो अर्शदीप को विदेश भेजा और न ही उसके लिए हुए पैसे वापस किए ।

शिकायतकर्ता महिला के अनुसार उसके बाद रणजीत सिंह पुत्र पूरन सिंह नाम के व्यक्ति ने उसके बेटे अर्शदीप सिंह को विदेश भेजने का झांसा देकर कथित रूप में उससे 4 लाख रुपये लिए मगर उसने भी अर्शदीप सिंह को विदेश नहीं भेजा गया और न ही उससे लिए हुए पैसे वापस किए, जिस कारण अर्शदीप सिंह डिप्रेशन में रहने लगा पड़ा और कल शाम करीब 6 बजे अर्शदीप सिंह ने अपने घर में कोई जहरीली/नशीली दवाई पीकर आत्महत्या कर ली है। सुरजीत सिंह ए.एस.आई. ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया है और पुलिस द्वारा वीरपाल कौर, सर्बजीत सिंह, सुखविंदर सिंह और रणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है ।

Related Articles

Back to top button