June 8, 2025 8:10 pm
ब्रेकिंग
कौन हैं मैतेई नेता कानन सिंह, जिसकी गिरफ्तारी के बाद जल उठा मणिपुर जयमाला की प्रथा नहीं… सुनते ही भड़के बाराती, लड़की वालों का पीट-पीटकर किया ये हाल तमिलनाडु के लोग DMK सरकार के भ्रष्टाचार से हैं तंग… अमित शाह का स्टालिन सरकार पर हमला केंद्र का शासन होने के बावजूद मणिपुर में क्यों बहाल नहीं हो रही शांति? प्रियंका गांधी का बड़ा हमला मंगलुरु में बजरंग दल के पूर्व सदस्य सुहास शेट्टी की हत्या की NIA करेगी जांच, MHA ने जारी किया आदेश कानपुर के इस गांव में 34 परिवारों ने क्यों लगाए मकान बिक्री के पोस्टर? मंत्री तक पहुंची बात, फिर जो ... बरेली: IVRI के डॉक्टरों ने कर दिया कमाल, देसी तकनीक से कुत्ते का किया हिप रिप्लेसमेंट; पुलिस का डॉग ... हिंदू से लेकर मुस्लिम तक… 20 शादियां कीं, जो मिला उसी से विवाह, कहानी लुटेरी दुल्हन की जो साथ लेकर च... ‘गांव वालों कूद जाऊंगा…’ 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, 3 घंटे तक काटा बवाल, पुलिस भी पहुंची दिल्ली में झुग्गियों पर बुलडोजर चलने पर संजय सिंह बिफरे, रेखा सरकार पर बोला हमला
बिलासपुर संभाग

हथनेवरा में गौग्राम जनजागरण यात्रा का भव्य समापन

जांजगीर-चापा–/ छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम हथनेवरा में 12 मई को गौग्राम जनजागरण यात्रा 2025 का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। यात्रा के अंतिम दिन हुए इस आयोजन में श्रद्धा, संगठन और सेवा का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। यह यात्रा 6 दिनों तक 40 ग्रामों में पहुंची, जहाँ लगभग 30,000 किसानों और ग्रामीणों को जैविक खेती, गौसंरक्षण और स्वदेशी उत्पादों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चंद्रशेखर देवांगन (प्रांत कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) थे। अध्यक्षता पं. राजेंद्र शर्मा भगवताचार्य ने की। सौरभ सिंह (अध्यक्ष, खनिज निगम), सुधीर देव और लक्ष्मीनारायण सोनी (कुष्ठ आश्रम) एवं रामप्रकाश केशरवानी (कोषाध्यक्ष, सहकार भारती एवं यात्रा संयोजक) विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन लोमस भाईसाब ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गौ गीत से हुआ, जिसे इशूकांत केशरवानी ने भावपूर्ण स्वर में प्रस्तुत किया। तत्पश्चात रामप्रकाश केशरवानी ने यात्रा की जानकारी साझा करते हुए बताया कि हर ग्राम में किसानों को इफको नैनो यूरिया, बायो डीकंपोजर, जैविक खाद, पंचगव्य और स्वदेशी कृषि विधियों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि गांव-गांव में युवाओं और किसानों ने पूरे उत्साह से सहभागिता की।

पं. राजेंद्र शर्मा ने गौमाता की महिमा बताते हुए कहा कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा गौ के संरक्षण में है। सौरभ सिंह ने गौपालन को लेकर राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। श्री चंद्रशेखर देवांगन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किए जा रहे गौसंरक्षण कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि भारत की आत्मनिर्भरता गांव और गौ से ही संभव है।

इस अवसर पर रामप्रकाश केशरवानी (संयोजक) एवं घनश्याम तिवारी (सह-संयोजक) का शाल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया। अजय सराफ, थैलेश तिवारी, प्रकाश सहित यात्रा में सक्रिय भूमिका निभाने वालों को भी सम्मानित किया गया। हथनेवरा के युवाओं द्वारा संचालित गौसेवा केंद्र की सराहना करते हुए उन्हें भी श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन गौमाता की आरती, भारत माता की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। घनश्याम तिवारी ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए यात्रा के सफल समापन की घोषणा की। कार्यक्रम में दिनेश चंदेल समेत ग्राम के अनेक नागरिक उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने इस आयोजन को गौरवपूर्ण बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button