February 27, 2026 1:38 pm
ब्रेकिंग
Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि... Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या Avimukteshwaranand Saraswati News: जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले बोले- 'वो प्रयास करेंगे हमें न्याय... Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब केस में बरी होने पर भावुक हुए केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के गले लगकर ... Gurugram Crime News: ऑटो ड्राइवर नेपाली युवती को जबरन ले गया कमरे पर, गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार South Movie Box Office: 'टॉक्सिक' से क्लैश के बावजूद इस साउथ हीरो की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 80 ... WhatsApp New Rule 1 March: बिना सिम नहीं चलेगा व्हाट्सएप, सरकार का सख्त फैसला और आप पर असर Malaika Arora Fat Burning Exercise: बिना जिम जाए वजन कम करने का सबसे असरदार तरीका
विदेश

अंडरग्राउंड मसूद अजहर को 14 करोड़ रुपए देने की तैयारी में पाकिस्तान सरकार, ये है पूरा मामला

भारत के डर से अंडरग्राउंड खूंखार आतंकवादी मसूद अजहर को पाकिस्तान की सरकार खुलेआम 14 करोड़ रुपए देने की तैयारी में है. दरअसल, पाकिस्तान की सरकार ने ऐलान किया है कि ऑपरेशन सिंदूर में जितने भी आतंकवादी मारे गए हैं, सभी के परिजनों को 1-1 करोड़ की सहायता राशि दी जाएगी. शहबाज शरीफ की सरकार ने इसके लिए शुहाद पैकेज की घोषणा की है.

मसूद के घर पर मारे गए थे 14 आतंकी

जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के घर पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी स्ट्राइक किया गया था. मसूद का घर बहावलपुर में स्थित है. इस स्ट्राइक में मसूद से जुड़े 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. यही वजह है कि मसूद को पाकिस्तान की सरकार शुहाद पैकेज से 14 करोड़ रुपए देने की तैयारी में है.

स्ट्राइक के बाद मसूद अजहर ने खुद बयान जारी किया था. मसूद ने कहा था कि भारत के ऑपरेशन से उसकी बड़ी बहन, बहनोई और उसके बच्चों की मौत हो गई.

मसूद के भाई रउफ के भी मरने की खबर इसके बाद आई. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक स्ट्राइक में रउफ भी मारा गया. इन मौतों की खबर सुन मसूद काफी परेशान हो गया. मसूद ने पत्र लिखकर कहा कि अब मुझे भी जीने की इच्छा नहीं है. मैं भी अब मरना चाहता हूं.

मसूद ही इन आतंकियों के पालनकर्ता

मसूद परिवार से जुड़े जितने भी आतंकवादी मारे गए हैं, सभी का पालनकर्ता मसूद ही है. मसूद के बहनोई उसी के मदरसे में बच्चों को ट्रेंड करने का काम करता था. बहन भी मसूद के घर पर ही रहती थी.

इसी तरह उसका भाई भी जैश से जुड़ा था और कंधार प्लेन हाईजैक केस का सरगना था. यानी मुआवजे की जो राशि घोषित की गई है, उसके तहत हर आतंकवादी पर एक-एक करोड़ की राशि मसूद को दी जाएगी.

हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि बहावलपुर में मरे लोगों का पैसा मसूद अजहर को ही दिया जाएगा.

खुद मसूद अजहर अंडरग्राउंड है

पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद से ही मसूद अजहर अंडरग्राउंड है. कहा जा रहा है कि पाकिस्तान की सेना ने मसूद को छिपा रखा है. मसूद जैश-ए-मोहम्मद का सरगना है और उस पर भारत में आतंक फैलाने का कई गंभीर आरोप लग चुका है.

Related Articles

Back to top button