February 22, 2026 9:15 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
व्यापार

‘मंगल’ को बाजार में हुआ अमंगल, निवशकों के डूबे लाखों करोड़, ये है बड़े कारण

सोमवार की रैली के बाद 13 मई यानी मंगलवार को शेयर बाजार में निवेशकों के लाखों करोड़ रुपए डूब गए. जहां सोमवार को सेंसेक्स 2,975 अंक यानी 3.74% चढ़कर 82,429.90 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 916.70 अंक यानी 3.82% चढ़कर 24,924.70 पर बंद हुआ था. वहीं इसके उल्ट आज सेंसेक्स 1281 अंक यानी 1.55% प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ. वहीं निफ्टी में 333 अंक यानी 1.34% की गिरावट देखने को मिली. इस गिरावट के चलते शेयर बाजार में निवेशकों के लाखों करोड़ रुपए डूब गए. भारत के स्टॉक मार्केट में इस गिरावट के पीछे 4 प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं जिनके बारे में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं.

सोमवार को निवेशकों ने कमाए थे इतने लाख करोड़

सोमवार को शेयर बाजार पर भारत-पाकिस्तान के सीजफायर का पॉजिटिव असर दिखाई दिया था. जिसके चलते सेंसेक्स 2,975 अंक और निफ्टी में 916 अंक की चढ़े थे, जिसके चलते निवेशकों ने शेयर बाजार में 16.15 लाख करोड़ रुपए कमाएं थे. आपको बता दें सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी ने पिछले 5 महीनों में पहली बार क्रमश: 82,429 अंक और 24,924 के अंक पर पहुंचा था.

ट्रंप टैरिफ का असर

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत के ऊपर स्टील और एल्युमीनियम पर लगाए गए टैरिफ को बड़ी वजह माना जा रहा है. वहीं इस टैरिफ के विरोध में भारत जवाबी शुल्क के प्रस्ताव के साथ विश्व व्यापार संगठन (WTO) से संपर्क किया है. शेयर बाजार की ये बड़ी गिरावट दिखाती है कि भारत और अमेरिका के बीच चल रही बातचीत के बाद भी टैरिफ को लेकर चिंता बनी हुई हैं.

4% की तेजी के बाद मुनाफावसूली

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क में लगभग 4 फीसदी का उछाल आया था. ये तेजी मुख्य रूप से शॉर्ट कवरिंग के कारण हुआ, जिसके कारण खुदरा निवेशकों द्वारा मंगलवार को मुनाफावसूली की गई और इसी के चलते शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिली.

यूएस-चीन के बीच ट्रेड डील

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यूएस-चीन व्यापार सौदे का भारतीय शेयर बाजार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि यह ‘भारत बेचो, चीन खरीदो’ की कहानी को पुनर्जीवित कर सकता है और भारतीय इक्विटी से विदेशी निवेश बाहर जा सकता है. दूसरी और भारत और पाकिस्तान के बीच अभी पूर्ण शांति का ना होना भी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट की वजह है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार को राष्ट्र को संबोधित करने और पाकिस्तान को गलत हरकतों के खिलाफ चेतावनी देने के बाद, विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से भी कुछ जवाबी कार्रवाई हो सकती है.

Related Articles

Back to top button