August 10, 2025 10:43 pm
ब्रेकिंग
चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी ने संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय अम्बिकापुर में विश्व स्तनपान सप्ताह के त... मुख्यमंत्री का जशपुर पुलिस लाइन हेलीपेड पर हुआ आत्मीय स्वागत छत्तीसगढ़ से अजय कुमार तिवारी को दिया जायेगा योग श्री अवॉर्ड 2025 बीजेपी ने प्रवक्ता कृष्ण कुमार जानू को पार्टी से निष्कासित किया, वजह बने सत्यपाल मलिक और जगदीप धनखड़... दिल्ली: राष्ट्रपति भवन से 2 किलोमीटर की दूरी पर थार ने 2 को कुचला, एक की मौत, घंटों पड़ी रही लाश बेंगलुरु में पीएम मोदी ने 3 वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को दिखाई हरी झंडी, ट्रेन में बच्चों से क... पीएम मोदी ने बेंगलुरु को दी नई मेट्रो लाइन की सौगात, CM-डिप्टी सीएम के साथ किया मेट्रो का सफर खुद को SDM बताकर लिया ढेर सारा दहेज, फिर कर ली दूसरी शादी… पत्नी ने सुनाई 29 साल से हो रहे टॉर्चर की... बीच में छोड़ी इंजीनियरिंग की पढ़ाई-पहला चुनाव भी हारा… फिर 4 बार बने मुख्यमंत्री, 50 साल के हुए हेमं... बिहार के 3 लाख घरों के हाउस नंबर 000 या 0/0000… चुनाव आयोग पर फिर बरसे तेजस्वी यादव
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन

रायपुर: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन हो गया है। हार्टअटैक से उनके निधन की खबर है। एसीआई में उपचार के दौरान उनका निधन हुआ है। परिवार के करीबी ने उनके निधन की पुष्टि की है। पद्मश्री सुरेंद्र दुबे न सिर्फ छत्तीसगढ़ के ​कवि थे बल्कि वे एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़े कवि के रूप में भी जाने जाते थे।

मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले ही सुरेंद्र दुबे को हार्टअटैक आया था, जिसके बाद उन्हे उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। सुरेंद्र दुबे की निधन की खबर के बाद रायपुर कलेक्टर मेकाहारा के एसीआई सेंटर पहुंचे हैं। मंत्री ओपी चौधरी में एसीआई सेंटर पहुंचे हैं।

Padmashri Surendra Dubey passed away , आपको बता दें कि सुरेंद्र दुबे (Surendra Dubey) हास्य कविताओं के व्यंग्यवादी लेखक एवं कवि रहे हैं। वह पेशे से एक आयुर्वेदिक चिकित्सक भी थे। दुबे का जन्म 8 जनवरी 1953 को छत्तीसगढ़ में दुर्ग के बेमेतरा में हुआ था। उन्होंने कई किताबें भी लिखी। वह कई मंचों और टेलीविजन शो पर दिखाई देते रहे हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा 2010 में, देश के चौथे उच्चतम भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वह 2008 में काका हाथरसी हास्य रत्न पुरस्कार भी प्राप्त किए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button