August 4, 2025 4:52 pm
ब्रेकिंग
दिल्ली: 350 किस्म के आमों की प्रदर्शनी में दिखी भारत की झांकी…एलजी वीके सक्सेना ने किया उद्घाटन भूतेश्वर नाथ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का बोलेरो वाहन पलटा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल बाल संप्रेषण गृह में किशोर आरोपित का फिल्मी गाना देखते वीडियो वायरल, सुरक्षा पर सवाल उत्तरी छत्तीसगढ़ में होगी जोरदार बारिश, बिजली गिरने के भी आसार... IMD की चेतावनी दो दिन से पानी की किल्लत से जूझ रहे 10 हजार से अधिक लोग, टंकी की सप्लाई ठप होने से हाल बेहाल राज्योत्सव पर मिलेगा नया विधानसभा भवन, 52 एकड़ में हो रहा निर्माण, जानें क्यों है खास छत्तीसगढ़ में मनमाना किराया वसूली पर लगेगा शिकंजा, नियम न मानने पर टूरिस्ट बसों का परमिट होगा कैंसल पुलिस की बड़ी कामयाबी, 151 लापता बच्चों की तलाश कर पहुंचाया घर बिलासपुर में 21,992 राशन कार्ड संदिग्ध, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच CG High Court के सामने घूम रहे थे मवेशी... कान पर लगे टैग से मालिक की पहचान कर लिया बड़ा एक्शन
पंजाब

भारत सरकार का Pakistan को एक और बड़ा झटका, अब कर दिया ये Ban

जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार एक्शन मोड में हैं। एक बार फिर केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार ने पाकिस्तान से सभी आयात बंद कर दिए है। इसके चलते अब पाकिस्तानी जहाजों की भारतीय बंदरगाहों में एंट्री बैन कर दी है। इसके साथ ही भारतीय जहाजों को भी पाकिस्तान की किसी भी बंदरगाह पर जाने पर बैन कर दिया है।

PunjabKesari

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ शिपिंग (डीजी शिपिंग) ने एक निर्देश जारी किया है। इसमें पाकिस्तान के फ्लैग वाले या पाकिस्तान से जुड़े किसी भी जहाज को भारतीय जलसीमा में एंट्री करने से रोका गया है। इसके साथ ही भारतीय जहाजों को भी पाकिस्तानी जलसीमा में काम करने के लिए रोक दिया है। बताया जा रहा है कि, ये फैसला भारत सरकार ने मर्चेंट शिपिंग अधिनियम, 1958 की धारा 411 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए लिया है।

यह अधिनियम भारत में वाणिज्यिक समुद्री गतिविधियों को नियंत्रित करता है। धारा 411 सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक हित या रणनीतिक महत्व के कारणों के आधार पर किसी भी विदेशी पोत के भारतीय बंदरगाहों में एंट्री पर रोक लगाने की शक्ति प्रदान करती है। जिसके चलते अब पाकिस्तानी जहाजों को भारतीय जलसीमा में आने से रोक दिया गया है।

Related Articles

Back to top button