February 11, 2026 9:20 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की सियासत गरमाई: उद्धव-पवार का ‘सत्य मार्च’ रद्द, प्रशासन ने क्यों रोकी विपक्षी एकता की मेगा रैली?

महाराष्ट्र के विपक्षी दलों की तरफ से 1 नवंबर 2025 को मुंबई में एक बड़ा संयुक्त विरोध का सत्य मार्च बुलाया है. इस मार्च को इसलिए बुलाया गया है ताकि चुनाव आयोग की ‘ढीली और गड़बड़’ प्रक्रिया को सबके सामने लाया जा सके. खासकर वोटर लिस्ट में करीब 1 करोड़ फर्जी या डुप्लिकेट नामों को हटाने की मांग को लेकर किया जा रहा है. उनका कहना है कि ये फर्जी वोटर लोकल बॉडी इलेक्शन (नगर निगम आदि) को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए चुनाव होने से पहले लिस्ट साफ होनी चाहिए.इस मार्च में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट), मनसे, राकांपा (शरद पवार गुट), कांग्रेस और कई अन्य दल शामिल होंगे. विपक्ष का यह मार्च आज दोपहर 1 बजे शुरू होगा.

पुलिस ने कानून-व्यवस्था की चिंताओं की वजह से इस विरोध प्रदर्शन के लिए अनुमति देने से इनकार किया है. फिर भी कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), राकांपा (शरद पवार) और मनसे के नेताओं और कार्यकर्ताओं की तरफ से ये साफ किया गया है कि इसके लिए प्रदर्शन करेंगे.

कहां से कहां तक निकाला जाएगा मार्च?

ये मार्च मेट्रो सिनेमा से शुरू होकर महापालिका मार्ग होते हुए आजाद मैदान तक जाएगा. पुलिस ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए 350 जवान, 70 अधिकारी और राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की चार प्लाटून तैनात की हैं. एसआरपीएफ की हर प्लाटून में लगभग 20 जवान होते हैं, जिससे मैदान पर कुल एसआरपीएफ अधिकारियों की संख्या लगभग 80 हो जाती है.

पुलिस ने क्या कहा?

मुंबई पुलिस ने महाविकास अघाड़ी द्वारा आज आयोजित होने वाली रैली को अनुमति देने से मना कर दिया है,यह रैली मतदाता सूची में संभावित गड़बड़ियों के खिलाफ थी, जिसमें उद्धव ठाकरे, शरद पवार और राज ठाकरे शामिल होने वाले थे. मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारि ने स्पष्ट किया है कि रैली के लिए अनुमति नहीं दी गई है. यदि यह मार्च बिना अनुमति के आयोजित किया जाता है,तो इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है.

भीड़ के लिए विशेष टीमों को किया गया तैनात

यातायात विभाग ने विरोध प्रदर्शन के रास्तों पर भीड़भाड़ को कंट्रोल करने के लिए कई विशेष टीमों को भी तैनात किया है. विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन को ‘लोकतांत्रिक अधिकार’ बताया है. अनुमति न मिलने के बावजूद, विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन करने के अपने ‘लोकतांत्रिक अधिकार’ का इस्तेमाल करने की कसम खाई है. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है. मुंबई यातायात पुलिस ने नागरिकों को असुविधा से बचने के लिए दक्षिण मुंबई के मार्गों से बचने और वैकल्पिक सड़कों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

Related Articles

Back to top button