March 3, 2026 12:49 am
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
मध्यप्रदेश

रक्षा बंधन पर रेलवे ने कई ट्रेनों में बढ़ाए कोच, यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा

भोपाल। रक्षा बंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और बिना आरक्षण वाले यात्रियों को भी यात्रा में राहत मिलेगी। इस क्रम में, ट्रेन 22187-22188 रानी कमलापति-आधारताल-रानी कमलापति एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच जोड़ा गया है।

यह कोच सामान्य श्रेणी के रूप में उपयोग किया जाएगा। इस वृद्धि से ट्रेन में 72 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी। यह सुविधा यात्रियों को 10 और 11 अगस्त को मिलेगी, जिससे त्योहारी सीजन में यात्रा करना आसान होगा। रेलवे का कहना है कि इस कदम से पर्व के अवसर पर अधिक यात्रियों को सफर करने का मौका मिलेगा। यात्रियों की स्थायी सुविधा के लिए भी कदम उठाए गए हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम

ट्रेन 12198-12197 ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस और 11801-11802 ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस में दो-दो सामान्य श्रेणी के कोच स्थायी रूप से जोड़े गए हैं। कोच वृद्धि के बाद इन दोनों ट्रेनों में अब कुल 21 आईसीएफ कोच हो गए हैं, जिनमें 15 सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस बदलाव से न केवल सीटों की संख्या में इजाफा हुआ है, बल्कि यात्रा अनुभव भी अधिक सहज और आरामदायक हो गया है। त्योहारी सीजन में बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए यह कदम यात्रियों के लिए में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Related Articles

Back to top button