February 28, 2026 11:26 am
ब्रेकिंग
सोम डिस्टिलरीज को झटका: जज ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, केस दूसरे कोर्ट में ट्रांसफर बाबा महाकाल की शरण में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बोले- 'दर्शन मात्र से मिटता है अहंकार' Gwalior Budget 2026: ग्वालियर नगर निगम का 2400 करोड़ का बजट पेश, जानें पब्लिक वर्क्स और डॉग शेल्टर प... उज्जैन महाकाल में इस बार नहीं खेल सकेंगे होली, 2 साल पहले लगी आग के बाद सिर्फ हर्बल गुलाल की अनुमति MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली
मध्यप्रदेश

प्रेमिका करती थी रेकी, गाड़ी चुराता था प्रेमी, बंटी – बबली से पूछताछ में हुए कई खुलासे

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के बीच नीलगंगा पुलिस ने एक प्रेमी-प्रेमिका की जोड़ी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन चोरी की गई बाइक और दो नंबर प्लेट जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपी लक्की चौहान और उसकी प्रेमिका भमूरी एक साल से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और वाहन चोरी को बंटी-बबली स्टाइल में अंजाम देते थे।

पुलिस के अनुसार, हाल ही में नीलगंगा क्षेत्र से एक एक्टिवा चोरी की शिकायत मिली थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक युवक और युवती साथ में वाहन चोरी करते दिखे। जांच में पता चला कि आरोपी लक्की चौहान पीपलीनाका क्षेत्र का निवासी है और उसकी प्रेमिका भमूरी उससे छह साल बड़ी है। पूछताछ में लक्की ने बताया कि चोरी की योजना में उसकी प्रेमिका पहले रेकी करती थी, इसके बाद दोनों साथ जाकर वाहन चुराते थे।

लक्की पर जीवाजीगंज थाने में पहले से ही चोरी के पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह जोड़ी पिछले एक साल में कई स्थानों पर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुकी है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Back to top button