March 7, 2026 4:34 pm
ब्रेकिंग
पंजाब के आढ़तियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा! इस दिन से शुरू होगा बड़ा आंदोलन, संघर्ष का बजा बिगु... Punjab School News: पंजाब सरकार ने स्कूलों के लिए जारी किए नए दिशा-निर्देश, जानें क्या बदला और कब से... Punjab Weather: मार्च के पहले हफ्ते में ही क्यों छूट रहे पसीने? मौसम विभाग ने बताया भीषण गर्मी का ये... Ludhiana Crime: लुधियाना में मां-बेटी पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, आरोपी युवक भी बुरी तरह झुलसा, इलाके ... Nancy Grewal Murder Case: नैंसी की बहन का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा, बोलीं- 'दोस्त ने 15 दिन प... बादशाह के खिलाफ FIR: 'Tateeree' गाने में अश्लीलता का आरोप, यूट्यूब ने हटाया वीडियो, महिला आयोग ने भी... अमृतसर में आज से सख्त पाबंदियां लागू! शाम 6 से सुबह 6 बजे तक बाहर निकलने पर रोक, आदेश जारी फर्जी हेल्थ ऑफिसर को बना दिया DDO! स्वास्थ्य विभाग में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, सरकार तक पहुंची शि... धनबाद रेलवे में CBI का बड़ा धमाका! 50 हजार की रिश्वत लेते सीनियर इंजीनियर गिरफ्तार, दफ्तर में मचा हड... खूंटी के कमांता डैम में सनसनी: 24 घंटे बाद मिला युवक का शव, परिजनों का आरोप- 'ये हादसा नहीं, हत्या ह...
बिहार

बढ़ी हुई वोटिंग ने बढ़ाई धड़कनें! बिहार में चुनाव आयोग ने जारी किया अंतिम वोटिंग प्रतिशत, जानें क्या कहता है आंकड़ा

बिहार चुनाव में पहले चरण में हुए ऐतिहासिक मतदान ने सबको चौंका दिया है. बिहार में इस बार आजादी के बाद से सबसे ज्यादा मतदान हुआ है. जिसे विपक्षी दल बदलाव का संकेत बता रहे हैं. चुनाव आयोग ने शनिवार को जानकारी दी कि पहले चरण में 65.08 फीसद मतदान हुआ है.

कुछ लोगों ने इसे एक मज़बूत सत्ता-विरोधी लहर के रूप में देखा, तो कुछ ने इसे सत्ताधारी दल के पक्ष में देखा. रिकॉर्ड मतदान का अभी कोई मतलब नहीं है, लेकिन 14 नवंबर को, जब बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे, इसका बहुत कुछ मतलब हो सकता है.

चुनाव आयोग ने पहले चरण में दर्ज 65.08 फीसद मतदान का लिंग अनुपात अभी तक जारी नहीं किया है. लिंग अनुपात जारी होने के बाद मालूम हो सकेगा कि इस बार महिलाओं की हिस्सेदारी ज्यादा रही या पुरुषों की.

विपक्ष को बदलाव की उम्मीद

ज्यादा वोट डाले जाने के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं. विपक्ष के कई नेताओं ने दावा किया है कि वोटर टर्नआउट में बढ़ोत्तरी सत्ता परिवर्तन को दर्शा रही है. वहीं जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि ज्यादा वोट डाले जाने से उनके दल को फायदा होगा.

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने समाचार एजेंसी ANI को बताया, “NDA को भारी जनादेश मिलेगा और भारी मतदान ने इसे साबित कर दिया है.” उन्होंने आगे कहा कि बिहार के पिछले चुनावों ने भी यह साबित कर दिया है. बता दें कि BJP और JDU एनडीए का हिस्सा हैं, जो बिहार में सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहा है.

प्रवासी मजदूर और युवाओं की बढ़ी हिस्सेदारी

इस बार बिहार चुनाव छठ पूजा के दौरान आए हैं और पलायन-रोजगार जैसे मुद्दे चुनावों में हावी रहे. बिहार के ज्यादातर लोग बिहार से दूर नौकरी करने जाते हैं. त्योहार के दौरान मतदान होने से लोग बिहार में रुक गए और वोट ज्यादा डाले गए. वहीं युवाओं ने भी इस बार बढ़-चढ़कर मतदान किया है.

Related Articles

Back to top button