August 13, 2025 1:44 am
ब्रेकिंग
सरगुजा जिले के वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी अन्तर्राष्ट्रीय योग श्री अवार्ड से हुए सम्मानित सात महीने बाद गांजा सप्लायर को उड़ीसा से ढूंढ लाई पुलिस,गिरफ्तार कर भेजा जेल बगीचा में निकाली गई तिरंगा बाईक रैली, हर घर तिरंगा अभियान में आम नागरिकों को सहभागिता की अपील स्व. पद्मश्री सुरेंद्र दुबे की अंतिम कृति 'मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूं' का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ... ऑनलाइन नहीं मिलेगा जगन्नाथ मंदिर का महाप्रसाद, क्यों लिया गया फैसला? कानून मंत्री ने दिया जवाब शादी करनी है तो धर्म बदलना होगा… प्रेमी ने बनाया दबाव, घरवालों ने भी किया टॉर्चर; सुसाइड नोट लिख प्र... झमाझम बारिश के साथ हुई दिल्ली की सुबह, 5 दिन तक राहत नहीं… UP-बिहार समेत इन 15 राज्यों में अलर्ट, पह... छाता-रेनकोट तैयार रखें, चित्रकोट जलप्रपात उफान पर, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन होगी ताबड़तोड़ बारिश प्रार्थना सभा की आड़ में 10 वर्षों से चल रहा मतांतरण, महिला समेत दो पर FIR ठगों के निशाने पर बुजुर्ग : CBI-ED का भय दिखाकर बनाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ का शिकार, जानिए स्कैम से बचने ...
पंजाब

3 साल की उम्र में हुआ तेजाब हमला, लेकिन हौसले ने नहीं मानी हार, पढ़ें 12th Topper की कहानी

चंडीगढ़: बीते दिन जारी हुए सी.बी.एस.ई. के नतीजों के दौरान सेक्टर-26 की रहने वाली काफी ने ब्लाइंड स्कूल में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि काफी पर 3 वर्ष की आयु में पड़ोसियों द्वारा पारिवारिक रंजिश के चलते तेजाब से हमला कर दिया गया था। इस कारण उसका चेहरा पूरी तरह जल गया था और आंखों की रोशनी भी चली गई थी।

कुछ वर्षों के उपचार के बाद उसने पढ़ाई शुरू की और पढ़ाई से ऐसा जुड़ाव हुआ कि आज 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए रोजाना 6 घंटे (विशेष रिकॉर्डिंग के माध्यम से) पढ़ाई करके और ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में पहला स्थान हासिल किया है। उसने बताया कि उसके पिता हरियाणा सचिवालय में चपरासी हैं और माता गृहिणी हैं।

उसका छोटा भाई दसवीं कक्षा में पढ़ रहा है। अपने भविष्य के सपनों के बारे में बात करते हुए उसने कहा कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए.  पोलिटिकल साइंस ऑनर्स की पढ़ाई करना चाहती है और आगे जाकर सिविल डिफेंस में आई.ए.एस. बनकर देश की सेवा करना चाहती है।

Related Articles

Back to top button