February 23, 2026 3:27 pm
ब्रेकिंग
Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव...
छत्तीसगढ़

स्कूटी का बैलेंस बिगड़ने से मां बेटी सड़क पर गिरे, हाइवा ने कुचला, दोनों की मौके पर मौत

कोरबा: दर्री डेम के पास रविवार रात दर्री मुख्य मार्केट में एक तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार मां बेटी को अपनी चपेट में ले लिया. इस भीषण हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गयी है.

स्कूटी से गिरे मां बेटी को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचला

पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार ये दर्दनाक हादसा दर्री थाना क्षेत्र के उपनगरीय क्षेत्र दर्री में घटा है. जिसमें कोहड़िया बस्ती निवासी रामकुमारी वर्मा अपनी बेटी रेणु वर्मा के साथ स्कूटी से दर्री बाजार आयी थी. रात के लगभग 7 से 8 बजे के बीच वो बाजार से अपने घर लौट रही थी. तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक महिला की स्कूटी के बगल से गुजरा, जिससे महिला की स्कूटी का बैलेंस बिगड़ गया. वो स्कूटी सहित सड़क पर गिर पड़ी.

मौके पर ही मां बेटी की मौत

इससे पहले कि वे संभल पाते, एक तेज रफ्तार हाइवा ने महिला और उसकी बेटी को अपने चपेट में ले लिया. दोनों को हाइवा ने बुरी तरह से कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में मां-बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी.

हादसे के बाद लोगों ने किया चक्काजाम

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. आक्रोशित लोगों ने चकाजाम कर दिया, लोगों का आरोप है कि मुख्य मार्ग होने के कारण अक्सर भारी वाहनों की आवाजाही होती रहती है, बावदजूद इसके हादसों पर नकेल कसने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं किये जाते.

पुलिस ने हाइवा चालक को किया गिरफ्तार

चक्काजाम के लगभग 1 से डेढ़ घंटे बाद मार्ग पुनः बहाल हो सका. इसके लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. खबर है कि आरोपी हाइवे चालक को भी पुलिस ने पकड़ लिया है. हाइवा जब्त किया गया है. इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Back to top button