February 23, 2026 11:15 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे आज हो सकते हैं घोषित, टॉपर्स की लिस्ट भी होगी जारी

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा. हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 15 मई 2025 यानी आज रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है. रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

इस साल हिमाचल प्रदेश में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गईं थीं, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित की गईं थीं. दोनों ही परीक्षाओं में लगभग 1.95 लाख छात्र शामिल हुए थे. पिछले साल हिमाचल बोर्ड ने 7 मई को कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित किए थे, जिसमें कुल पासिंग प्रतिशत 74.61 फीसदी था. 2024 में कुल 92 छात्र टॉप-10 मेरिट लिस्ट में जगह बनाने में सफल रहे थे. वहीं, कक्षा 12वीं का पासिंग प्रतिशत 73.76 फीसदी रहा था.

कैसे देख सकते हैं रिजल्ट?

  • सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • उसके बाद अपना रोल नंबर डालें.
  • अब अपना रिजल्ट स्कोरकार्ड देखें और उसे डाउनलोड कर लें.

वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?

अगर रिजल्ट जारी होने के बाद हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org अधिक ट्रैफिक होने की वजह से धीमी चलती है या क्रैश हो जाती है तो छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो एसएमएस या डिजिलॉकर ऐप के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर लें.

डिजिलॉकर पर कैसे देखें रिजल्ट?

    • सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें.
    • अपने मोबाइल नंबर या आधार से जुड़े क्रेडेंशियल का उपयोग करके साइन इन करें.
    • अगर डिजिलॉकर पर पहले से आपका अकाउंट नहीं है तो पहले अकाउंट बनाएं और तब साइन इन करें.
    • फिर ‘एजुकेशन’ सेक्शन में जाएं और HPBOSE का चयन करें.
    • उसके बाद कक्षा 10वीं मार्कशीट 2025 या कक्षा 12वीं मार्कशीट 2025 चुनें.
    • अब अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज करें.
    • फिर अपना डिजिटल स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और रिजल्ट देख लें.

Related Articles

Back to top button