February 23, 2026 2:00 pm
ब्रेकिंग
Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश... Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों...
मध्यप्रदेश

पड़ोसी ने बनाए संबंध, पांच साल तक करता रहा ब्लैकमेल, हद पार हो गई तो पड़ोसन ने…

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक शख्स ने डरा-धमकाकर अपनी पड़ोसन से संबंध बनाए. उसके अश्लील फोटो खींच पांच साल तक लाखों रुपये ऐंठ लिए. जब हद पार हो गई तो महिला ने पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज करवाया.

महिला का आरोप है कि जब भी वो पड़ोसी को पैसा देने से इनकार करती तो वो उसके घर के बाहर अश्लील फोटो फेंक जाता. मामला नागदा थानाक्षेत्र का है. पुलिस ने बताया- नागदा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को घर के पास रहने वाला जितेंद्र बैरागी नामक व्यक्ति कई वर्षों से परेशान कर रहा था. जितेंद्र ने पांच साल पहले खाचरोद रोड पर महिला को बहला-फुसलाकर नशे की हालत में अनैतिक कार्य किया था और उसके कुछ फोटो और वीडियो बनाए थे. बस इसके बाद से ही जितेंद्र महिला को लगातार ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता था.

रुपए न देने पर फेंकता था अश्लील फोटो

जितेंद्र ने महिला को ब्लैकमेल कर लगभग दो लाख रुपये वसूले लिए थे. महिला की रिपोर्ट पर तुरंत नागदा थाना पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को अरेस्ट कर लिया. पीड़िता ने बताया- जब मैं जितेंद्र को रुपने नहीं देती तो वो मेरे घर के बाहर आकर मेरे ही कुछ अश्लील फोटो फेंक जाता. ऐसा उसने एक दो बार नहीं बल्कि कई बार किया. ऐसा करने से महिला और उसके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा खराब हो रही थी. इसके बाद पुलिस को शिकायत की गई और पुलिस ने तुरंत इस पर कार्रवाई की.

कोर्ट में पेश कर आरोपी को भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. फिर उसे जेल भेजा गया. फिलहाल मामले में आगामी कार्रवाई जारी है. महिला का कहना है कि वो पांच साल तक ब्लैकमेल होती रही. लेकिन जब आरोपी ने हद ही पार कर दी तो उसने पुलिस के पास जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई.

Related Articles

Back to top button