February 11, 2026 12:21 pm
ब्रेकिंग
Swachh Survekshan 2026: इंदौर में स्वच्छता के सातवें आसमान की तैयारी, पानी की किल्लत के बीच रैंकिंग ... IRCTC Travel Insurance: 45 पैसे के इंश्योरेंस का बड़ा कमाल, ट्रेन हादसे में मौत के बाद पीड़ित परिवार... Wife Viral Video: पत्नी ने तोड़ा सात फेरों का वादा, पति की करतूत का गुपचुप बनाया वीडियो और फिर पहुंच... Gen MM Naravane Book: जनरल नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर बढ़ी हलचल, दिल्ली पुलिस पेंगुइ... Dhurandhar 2 Update: फरवरी में आएगा 'धुरंधर: द रिवेंज' का पहला गाना, जानें कब रिलीज होगा रणवीर सिंह ... China Taiwan Conflict: हर दिन 10 से ज्यादा घुसपैठ और तेज हुई झड़पें, क्या ताइवान पर कब्जे की तैयारी ... Gold-Silver Price Today: चांदी की कीमतों में ₹7,000 का भारी उछाल, सोना भी हुआ महंगा; जानें अपने शहर ... AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया भर के दिग्गजों का जमावड़ा, जानें कौन-कौन से टेक लीडर... Prayagraj Magh Mela 2026: कब है माघ मेले का अंतिम स्नान? जानें महाशिवरात्रि पर संगम डुबकी की सही तार... High Protein Pasta Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा क्रीमी हाई प्रोटीन पास्ता, नोट करें शेफ की सीक्रेट...
पंजाब

Shocking! मां ने ही कर दी हद पार, Office के बहाने बेटी को छोड़ गई घर और फिर…

मोहाली: मां को भगवान का रूप माना जाता है, लेकिन इस मां ने अपनी ही बेटी के साथ जो किया, उसे जानकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। फिलहाल, नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और उसे देह व्यापार में धकेलने की कोशिश के मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां, उसके प्रेमी और एक अन्य महिला के खिलाफ कार्रवाई की है। पीड़िता के बयानों के आधार पर ज़ीरो एफआईआर दर्ज कर शिकायत मोहाली भेजी गई, क्योंकि यह घटना मोहाली के गांव शाहीमाजरा, फेज-5 में हुई थी।

थाना फेज़-1 पुलिस ने अमृत सिंह, जसविंदर कौर और गुरजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 4 मई को उसकी मां उसे ननिहाल गांव ले जाने के बहाने घर से निकली, लेकिन वास्तव में वह उसे अपने प्रेमी अमृत सिंह के पास मोहाली ले गई, जो वहां रहता था। मोहाली पहुंचकर मां ने नौकरी शुरू कर दी और ऑफिस जाने लगी।जब मां काम पर चली जाती थी, तो अमृत सिंह उसे जबरदस्ती संबंध बनाने के लिए मजबूर करता और छेड़छाड़ करता था। जब लड़की ने यह बात अपनी मां को बताई, तो मां ने उसे रोकने के बजाय कहा कि वह उसे इसीलिए साथ लाई है ताकि वह उससे देह व्यापार करवा सके।

इसके बाद पीड़िता किसी तरह 11 मई की रात करीब 8 बजे मोहाली से खमाणों बस अड्डे पहुंची और अपनी चाची को फोन कर बुलाया। उसका चाचा और पिता वहां पहुंचे और उसे घर ले आए। घर पहुंचने के बाद उसने पूरी घटना अपने चाचा-चाची और पिता को बताई, जिन्होंने उसे थाने ले जाकर शिकायत दर्ज करवाई। यह शिकायत जिला फतेहगढ़ साहिब पुलिस को सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button