February 12, 2026 12:27 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
उत्तरप्रदेश

गाजियाबाद: दुकान पर सामान लेने पहुंचे मामा-भांजे, अचानक छज्जा गिरने से हो गई मौत

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मकान का छज्जा गिरने से मामा-भांजे की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस मकान का छज्जा गिरा उसमें काफी समय से पानी की लीकेज हो रही थी. इसको लेकर उन्होंने मकान मालिक से शिकायत भी की थी, लेकिन उसने पानी लीकेज की समस्या का हल नहीं कराया.

गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की तुलसी निकेतन कॉलोनी में बुधवार रात छज्जा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. दरअसल, आकाश (25) नाम का युवक अपने पांच साल के भांजे वंश उर्फ लड्डू को लेकर कॉलोनी की ही एक दुकान पर परचून का सामान लेने गया था. दोनों लोग दुकान पर पहुंच और उन्होंने दुकानदार से सामान निकालने के लिए कहा कि इसी बीच एक दम से दुकान की पहली मंजिल का छज्जा भरभराकर उनके ऊपर गिर गया.

छज्जा गिरने से मामा-भांजे की मौत

इस दौरान दुकानदार अंदर की तरफ भागा वहीं मामा-भांजे बाहर की तरफ, लेकिन मलबे के नीचे से दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. छज्जा गिरने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में स्थानीय लोग मामा-भांजे को लेकर गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी देते हुए दुकानदार धीरज ने बताया कि पिछले काफी महीनों से छज्जा से पानी लीक कर रहा था.

इलाके में पसरा सन्नाटा

मैंने मकान मालिक से इस संबंध में कई बार शिकायत की, लेकिन उन्होंने मुझे हर बार आश्वासन दिया कि हम इसे ठीक करवा लेंगे. बीते दो दिनों से पानी काफी ज्यादा लीक होने लगा था, इस बार भी उन्हें मैंने बताया कि पानी ज्यादा लीक हो रहा है, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कुछ नहीं भी किया. बुधवार रात आकाश अपने भांजे के साथ दुकान पर आया था कि इसी बीच यह हादसा हो गया. इस पूरी घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया है. पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

जांच में जुटी पुलिस

सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि टीला मोड़ थाना क्षेत्र की तुलसी निकेतन कॉलोनी में एक मकान का जर्जर छज्जा गिरने से मामा-भांजे की मौत हो गई है. दोनों लोग दुकान पर सामान लेने आए थे कि इसी बीच यह हादसा हो गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कर दोनों को GTB अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Back to top button