March 30, 2026 8:21 am
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...
देश

सिर पर मारा डंडा, कांच से काटी हाथ की नसें और फिर रेत दिया पत्नी का गला, क्यों हैवान बना पति?

तेलंगाना के हैदराबाद शहर से एक महिला की दर्दनाक हत्या का घटना सामने आई है. इस हत्या का घटना को किसी और ने नहीं बल्कि महिला के पति ने ही अंजाम दिया है, जो कि अपनी पत्नी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक करता था. आरोपी पति ने पहले पत्नी से सिर पर डंडे से वार किया और फिर कांच के टुकड़े से उसके हाथ की नसें काट दी. इससे भी जब उसे संतुष्टि नहीं मिली तो उसने पत्नी का गला चाकू से रेत दिया था.

हैदराबाद के गोलकोंडा में रहने वाले जाकिर अहमद (31) की दो पत्नियां हैं. उनकी दूसरी पत्नी नाजिया बेगम (30) के तीन बच्चे हैं. हालांकि, जाकिर को उस पर शक था कि उसका कहीं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है. इसी के चलते उसने 15 दिनों पहले अपना घर भी दूसरी जगह शिफ्ट कर लिया था. इसके बावजूद भी पति का अपनी पत्नी पर शक बढ़ता ही जा रहा था. उसने पत्नी पर नजर रखना शुरू कर दिया था. साथ ही पति ने पत्नी के घर बाहर जाने पर उसका पीछा भी करता था.

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में पत्नी की हत्या

इस बीच 13 मई की रात 11 बजे जाकिर घर आया और अपनी पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया. इस दौरान बच्चे दुसरे कमरे में सो रहे थे. एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर दोनों के बीच बहस बाजी शुरू हो गई. इसी बीच देखते ही देखते शाकिर ने अपनी पत्नी के सिर पर डंडे से वार दिया दिया, जिससे वह गंभीर से रूप से घायल हो गई. बावजूद इसके पति का गुस्सा शांत नहीं हुआ.

पहले काटी नसें और फिर रेता गला

उसने खिड़की का शीशा तोड़ दिया और शीशे के टुकड़े से पत्नी के दाहिने हाथ की नसें काट दीं और फिर बेरहमी से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. पत्नी की मौत की पुष्टि होने के बाद वह मौके से फरार हो गया. थोड़ी देर जब बच्चे अपने कमरे से बाहर आए तो उन्होंने देखा कि मां घर में खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई है. इसके बाद बच्चों ने फोन कर अपने दादा को घटना की जानकारी दी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Back to top button