February 23, 2026 1:23 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
पंजाब

लुधियाना में महिला सरपंच के खिलाफ विजीलैंस की बड़ी कार्रवाई, केस दर्ज, जानें मामला

लुधियाना : लुधियाना में एक महिला सरपंच के खिलाफ विजीलैंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि धांधरा रोड स्थित गांव सतजोत नगर की महिला सरपंच सुखविंद्र कौर के खिलाफ विजीलैंस ने केस दर्ज किया है। दरअसल आरोपी महिला सरपंच पर पानी का कनेक्शन जारी करने के बदले 4 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं, जिसके बाद विजीलैंस ने उस पर शिकंजा कसा है। रियल स्टेट कारोबारी गगनदीप सिंह कैंथ की शिकायत पर सतजोत नगर में नवनिर्मित मकानों में पानी का कनेक्शन जारी करने के लिए 4 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में धांधरा रोड स्थित गांव सतजोत नगर की महिला सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता कैंथ का कहना है कि उक्त महिला सरपंच ने उनको एक पानी का कनैक्शन जारी करने के बदले 4 लाख रुपए रिश्वत के तौर पर मांग की, जिसके बाद डेढ़ लाख रुपए में सौदा तय किया गया। मामले संबंधी पूरी आडियो शिकायतकर्ता के पास मौजूद है, जोकि उन्होंने सबूत के तौर पर विजीलैंस को सौंपी है। फिलहाल आरोपी महिला सरपंच के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है तथा गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Related Articles

Back to top button