February 11, 2026 7:52 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
उत्तरप्रदेश

मामा के बेटे को पति बनाना चाहती थी, जब बन गया किसी और का दूल्हा, किशोरी ने कर डाला ये कांड

वो कहते हैं न कि जब प्यार होता है तो न उम्र देखी जाती है, न शक्ल और न ही सूरत. लेकिन कभी-कबार प्यार ऐसे शख्स से भी हो जाता है, जो समाज के खिलाफ होता है. ठीक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सामने आया है. यहां एक किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो सारा राज खुल गया.

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि किशोरी का अपने मामा के ही बेटे से चक्कर चल रहा था. दरअसल, किशोरी की नानी फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद में रहती थी. दो साल पहले जब उनकी मृत्यु हुई, तो किशोरी मामा के घर गई. इस दौरान मामा के बेटे से नजदीकियां बढ़ गईं.

दोनों की बातचीत होने लगी. धीरे-धीरे बातचीत प्यार में बदल गई. जब इस बारे में परिवार वालों को भनक लगी तो वो परेशान हो गए. आनन-फानन में मामा ने अपने बेटे की शादी करा दी. उन्हें लगा शादी के बाद सब ठीक हो जाएगा. मगर, ऐसा नहीं हुआ. शादी के बाद भी दोनों के बीच में संबंध बने रहे.

मामा के बेटे को मिलने बुलाया

लड़की ने मंगलवार को अपने पिता के फोन से मामा के बेटे को कॉल की. फिर उससे गुरुवार सुबह रसूलाबाद अंडरपास के पास मिलने की बात कही. प्रेमी गुरुवार को पहुंच गया. वहां लड़की उसके साथ जाने की जिद करने लगी. इस दौरान युवक ने किशोरी के गांव में ही रहने वाले अपने मौसा, उनके बेटे, अपने पिता और किशोरी के पिता को वहां बुला लिया. सभी लोग किशोरी को लेकर नगला सुदामा में एक रिश्तेदार के यहां पहुंचे. वहां काफी देर तक किशोरी को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही.

किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान

इसी बीच किशोरी खेतों की तरफ निकल गई. परिजन को पता लगा तो वह भी तलाश में निकले. तब तक किशोरी ने कांसेपुर बंबा के पास एक खेत में खड़े बरगद के पेड़ पर चढ़कर अपनी स्कूल ड्रेस के दुपट्टे का फंदा बनाकर उससे झूलकर अपनी जान दे दी.

पुलिस ने मृतक किशोरी के मामा के बेटे, मामा और मौसी के बेटे को हिरासत में ले लिया है. परिजन भी इन तीनों पर ही आरोप लगा रहे हैं. पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है. प्रेमी ने पुलिस को बताया है कि वह शादी के बाद लड़की से रिश्ता तोड़ना चाहता था. मगर, किशोरी उस पर शादी का दबाव बना रही थी. घटना के बाद किशोरी के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. बेवर पुलिस द्वारा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के बाद किशोरी के परिजन और रिश्तेदार यहां पहुंच गए.

Related Articles

Back to top button