February 13, 2026 2:58 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

हिसार में बड़ी कार्रवाई, 4 इनामी बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिसार में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घुम रहे 4 इनामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बदमाशों के पास से 6 पिस्तौल और 40 कारतूस भी बरामद किए है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी विकास, धान्सू के मोहित, तलवंडी राणा के अमित और योगेश बीबीपुर के रहने वाले सौरभ के गैंग से जुड़े है। सौरभ नए-नए लड़कों को अपने गैंग में शामिल करता है और वारदात करवाता था। सौरभ के कहने पर ही चारों बदमाश ने 24 अप्रैल को खांडाखेड़ी के पास बीबीपुर के रहने वाले संदीप की कार को पहले टक्कर मार थी, उसके बाद जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी। उस वारदात के बाद चारों शुक्रवार को यहां पर बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते थे। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।

एसटीएफ के पीएसआई विनित ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि साउथ बाइपास पर रेलवे पुल के पास कुछ युवक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलने पर पुलिस ने गश्त लगाकर 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पीएसआई ने कहा कि उनके पास से 6 पिस्तौल और 40 कारतूस मिले। चारों को सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button