March 2, 2026 7:19 pm
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
रायपुर संभाग

अपेक्स बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष बने केदारनाथ गुप्ता, सहकार भारती ने दी बधाई

प्रदेश संयोजक घनश्याम तिवारी और कोषाध्यक्ष रामप्रकाश केशरवानी ने व्यक्त की शुभकामनाएं, कहा – नई जिम्मेदारी के साथ बड़ी चुनौतियां भी है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के अध्यक्ष पद पर केदारनाथ गुप्ता की नियुक्ति पर सहकारिता क्षेत्र में हर्ष और आशा का वातावरण है। सहकार भारती छत्तीसगढ़ की ओर से प्रदेश संयोजक, पैक्स प्रकोष्ठ श्री घनश्याम तिवारी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री रामप्रकाश केशरवानी ने नवनियुक्त अध्यक्ष को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

श्री तिवारी ने अपने संदेश में कहा कि एपेक्स बैंक राज्य की सहकारी वित्तीय प्रणाली की रीढ़ है, और इसकी भूमिका केवल आर्थिक लेनदेन तक सीमित नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास और किसान कल्याण से सीधे जुड़ी है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष के सामने कुछ अहम चुनौतियाँ भी हैं, जिन्हें प्राथमिकता से सुलझाना होगा।

राज्य में डीएपी खाद संकट का समाधान – एक प्राथमिक चुनौती

श्री तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों को डीएपी खाद की गंभीर किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त अध्यक्ष इस संकट का समाधान खोजने में सक्षम सिद्ध होंगे। सहकारी समितियों के माध्यम से समय पर और पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना किसानों की बुनियादी आवश्यकता है, और यह एपेक्स बैंक की नीति और निगरानी से जुड़ा मुद्दा है।

सहकारी संस्थाओं में बढ़ती गड़बड़ियों पर लगाम जरूरी

श्री रामप्रकाश केशरवानी ने कहा कि प्रदेश की कई प्राथमिक समितियों और अन्य सहकारी संस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में अध्यक्ष के रूप में एक सशक्त निगरानी तंत्र और जवाबदेही की प्रणाली विकसित करना आवश्यक है, जिससे पारदर्शिता बढ़े और विश्वास कायम हो।

ऑफिसर शाही पर नियंत्रण हो – कार्य संस्कृति में सुधार की दरकार

दोनों पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि सहकारी संस्थाओं में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच जवाबदेही की कमी और बढ़ती ‘ऑफिसर शाही’ भी एक गंभीर विषय है। योजनाओं और ऋण वितरण जैसी प्रक्रियाओं में देरी, भ्रष्टाचार और किसानों की उपेक्षा जैसी समस्याओं से निपटने के लिए एक कठोर प्रशासनिक सुधार आवश्यक है। नवनियुक्त अध्यक्ष से यह अपेक्षा की जा रही है कि वे इस दिशा में ठोस पहल करेंगे।

सहकारिता में नव युग का आरंभ

सहकार भारती ने विश्वास व्यक्त किया है कि नई अध्यक्षीय टीम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सहकारी प्रणाली एक नई दिशा में आगे बढ़ेगी। पैक्स समितियों का सशक्तिकरण, तकनीकी आधुनिकीकरण, ग्रामीण युवाओं को जोड़ना और महिला सशक्तिकरण जैसे विषय प्राथमिकता में लाए जाएंगे।

सहकार भारती का पूर्ण समर्थन

अंत में श्री तिवारी और श्री केशरवानी ने कहा कि सहकार भारती, सहकारी क्षेत्र के स्वदेशी और आत्मनिर्भर मॉडल को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है और आने वाले समय में एपेक्स बैंक के साथ समन्वय कर प्रदेश को सहकारिता के राष्ट्रीय मानचित्र पर गौरव दिलाने का कार्य करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button