February 22, 2026 11:20 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
उत्तरप्रदेश

दूल्हे की लचकती चाल देख हंस पड़े लोग, पर भड़क गई दुल्हन; बिना शादी के बारात लौटाई और 7 लाख रुपये भी लिए

उत्तर प्रदेश के संभल में एक दुल्हन ने बारात वापस लौटा दी. क्योंकि दूल्हा अपनी शादी में भी शराब पीकर बारात लेकर आया था. ऐसे में दूल्हे को नशे में देखकर लड़की पक्ष के लोग भड़क गए. दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन ने कहा कि जो शख्स अपनी शादी तक के दिन होश में नहीं है. वह आगे क्या करेगा. ऐसा लड़का किसी काम का नहीं है. मैं ऐसे लड़के से शादी नहीं कर सकती.

दुल्हन ने शादी से इनकार तो किया ही, साथ ही दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष से 7 लाख रुपए की भी मांग की. दुल्हन पक्ष के लोगों ने कहा कि उन्होंने शादी में 7 लाख रुपए खर्च किए हैं, जो दूल्हे पक्ष को देने होंगे. शुरुआत में लड़के वालों ने पैसे देने से मना कर दिया. लेकिन फिर मामला थाने तक पहुंच गया. इसके बाद लड़के वाले लड़की वालों को पैसे देने के लिए राजी हो गए.

दुल्हन ने शादी से साफ इनकार किया

हालांकि लड़के ने अपनी सफाई में कहा कि उसकी इसमें गलती नहीं है. उसके दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर धोखे से उसे पिला दी थी. जब उसे नशा हुआ तो उसे जानकारी हुई. इस मामले में पंचायत हुई. बड़े-बुजुर्गों और रिश्तेदारों ने लड़की को समझाया. लेकिन दुल्हन ने शादी करने से साफतौर पर मना कर दिया. इसके बाद दूल्हे पक्ष को पैसे देने पड़े और बारात भी वापस ले जानी पड़ी.

एंट्री पर ही लड़खड़ाने लगा दूल्हा

ये मामला संभल के बहजाई के कुल्हेटा से सामने आया है, जहां शनिवार, 17 मई को खेसारी लाल की 19 वर्षीय बेटी शशि की रात 9 बजे बारात आई. उसकी बारात अमरोहा के आदमपुर के टिगरिया नागिर शाह से आई थी. अमित की बारात चढ़ी, दूल्हे के दोस्त और रिश्तेदार सब बैंड-बाजे पर खूब नाचे. लेकिन जब एंट्री हुई तो दूल्हा लड़खड़ाने लगा. जब दूल्हा अंदर आया तो दुल्हन ने उसे देखकर अंदाजा लगा लिया कि उसने शराब पी हुई है. क्योंकि अमित नशे की हालत में था.

शादी में खर्च हुए पैसे देने पड़े

ऐसे में दुल्हन शशि ने भरे मंडप में दूल्हे अमित से शादी करने से इनकार कर दिया. लड़के वालों ने दुल्हन को मनाने की लाख कोशिश की. लेकिन दुल्हन ने सोच लिया था कि वह अब अमित से शादी नहीं करेगी. इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां दुल्हन पक्ष ने शादी में खर्च हुए पैसे देने की मांग रखी. दूल्हे पक्ष को दुल्हन पक्ष को पैसे देने पड़े और बारात वापस ले जानी पड़ी. पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष थाने आए, लेकिन किसी की ओर से केस दर्ज नहीं कराया गया है. शशि के पिता ने बेटी की फैसले को सही बताया. वहीं दुल्हन की बहन ने बताया कि पूरी बारात ने शराब पी हुई थी.

Related Articles

Back to top button