February 11, 2026 5:00 pm
ब्रेकिंग
CM विष्णुदेव साय ने मीसाबंदियों से की मुलाकात, हनुमान मंदिर में टेका मत्था; प्रदेश की खुशहाली की काम... Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, डांस कर रहे बारातियों को ट्रक ने कुचला महाशिवरात्रि 2026 शुभ मुहूर्त: सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी शिव पूजा, नोट कर लें निशिता काल का समय CG News: नकली दवा मामले में साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, स्टिंग के बाद एडीसी संजय नेताम सस्पेंड Safer Internet Day: साइबर ठगी से बचने के 5 अचूक तरीके, AI का इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Ghaurela Crime News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी और बेटी को लगाई आग, हालत गंभीर Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया... MP Crime News: अशोकनगर में चल रही थी करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस को नहीं लगी भनक; छापेमारी में... MP Census 2027 Date: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें कितनी 'हाईटेक' होगी आबादी...
राजस्थान

अरे ये दूल्हा तो चोर निकला, शादी से 1 दिन पहले गिरफ्तार, जयपुर में नौकर बनकर किया था कांड

राजस्थान के जयपुर की गांधी नगर थाना पुलिस ने एक चोर की गिरफ्तारी की है. चोर की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से की गई है. आरोपी ने गांधी नगर थाना इलाके के यूनिवर्सिटी रोड के जेकेडी लैण्डमार्क बिल्डिंग के फ्लैट में नौकर बन बुजुर्ग दंपती की सेवा के बहाने सोने के जेवर चोरी किए. इस संबंध में 12 अप्रैल को एक महिला ने थाने में मामला दर्ज करवाया था. आरोपी की पहचान संदीप चौधरी (25) के रूप में हुई है.

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह जेकेडी लैण्डमार्क बिल्डिंग में फ्लैट में रहती हैं. सामने उनके सास ससुर रहते हैं, उनकी सेवा के लिए संदीप चौधरी नाम के युवक को रखा था. उसने उनके घर से जेवर चोरी किए हैं. वहीं पुलिस से आरोपी को उसकी शादी से एक दिन पहले गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से पुलिस ने आठ लाख रुपए मूल्य की सोने की चेन और कंगन बरामद किए हैं.

मामले में पुलिस ने क्या बताया

इस पूरे मामले में गांधी नगर थानाधिकारी नेआशुतोष सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संदीप वर्मा उत्तर प्रदेश के बस्ती का निवासी है. संदीप एक अप्रैल को काम के लिए जयपुर आया था. तीन से नौ अप्रैल तक उसने जौकेडी लैणडमार्क गांधी बिल्डिंग के प्लैट में काम किया. इस दौरान आरोपी वहां से एक सोने की चैन और दो हाथ के कंगन चुरा ले गया.

गांधी नगर थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि 20 मई को आरोपी की शादी है. वो उत्तर प्रदेश के बस्ती में अपने घर पर है. इस पर पुलिस ने आरोपी को बस्ती में उसके घर से दबोच लिया.

Related Articles

Back to top button