February 22, 2026 3:19 pm
ब्रेकिंग
Sarvam Indus AI vs ChatGPT: देसी AI ऐप हुआ लॉन्च, जानिए कौन है सबसे बेहतर और क्या हैं खूबियां Chandra Grahan 2026: होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें 'ग्रस्तोदय' का मतलब और सूतक काल Ramadan 2026: रमजान में रोजे के दौरान नहीं लगेगी प्यास, दिनभर रहेगी एनर्जी, अपनाएं ये खास टिप्स Agra News: पुलिस की 'थर्ड डिग्री' से हाईस्कूल के छात्र का हाथ टूटा, 2 दारोगाओं पर हुआ एक्शन Gautam Adani in Deoghar: बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे गौतम अडानी, किए भोलेनाथ के दर्शन Gorakhpur News: गोरखपुर में टीचर ने किया सुसाइड, मरने से पहले छोड़ा वीडियो और 4 पन्नों का सुसाइड नोट Jammu Kashmir Encounter: किश्तवाड़ में सेना का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर ढेर, 2 घायल Gumla Gangrape: गुमला में 48 घंटे में दूसरी बार रूह कंपाने वाली वारदात! मेला देखकर लौट रही छात्रा को... Gorakhpur Development: सीएम योगी देंगे 700 परिवारों को घर का पजेशन, जानें कब मिलेगा सपना का आशियाना Harvard University: बिहार के लाल सत्यम मिश्रा का कमाल, विश्व मंच पर बढ़ाया भारत का मान
उत्तरप्रदेश

गए थे भिखारी बच्चों को रेस्क्यू करने, बच्चा चोर बताकर लोगों ने कर दी पिटाई; हैरान कर देगी ये कहानी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भिखारियों को रेस्क्यू करने पहुंची टीम पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है. एक अफसर को नट समाज के लोगों ने लाठी से पीटा तो दूसरी महिला अफसर के साथ गाली गलौज करने के साथ ही दांत से काटा गया है. नौबत यहां तक आ गई कि प्रशासनिक टीम को बड़ी मुश्किल से जान बचाकर भागना पड़ा. मामला लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में बंग्ला बाजार का है.

आरोप है कि नट समाज के लोगों ने बच्चा चोर बताकर टीम पर हमला किया है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक डीएम लखनऊ के आदेश पर पुलिस और प्रशासन की एक संयुक्त टीम सोमवार को बंग्ला बाजार पहुंची थी. यहां पकरी पुल पर कुछ बच्चे और महिलाएं भीख मांग रहे थे. इस टीम ने भीख मांग रहे बच्चों को रेस्क्यू किया ही था कि नट समाज के लोगों ने बच्चा चोर का शोर मचाते हुए टीम पर हमला कर दिया.

दो कर्मचारी घायल

इस घटना में प्रशासनिक अधिकारियों के में एक कर्मचारी सूर्यकम चौरसिया को गंभीर चोटें आई हैं. वहीं एक महिला कर्मचारी कंचन भी घायल हुई है. इस घटना के संबंध में आशियाना थाना पुलिस ने तीन अलग अलग मुकदमे दर्ज किए हैं. आरोपियों में आरती, अवध राम के अलावा पीली पगड़ी वाले एक स्थानीय नेता का भी नाम शामिल है. आरोप है कि रेस्क्यू अभियान के दौरान सरकारी कर्मचारियों की चप्पल से पिटाई की गई और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई.

वात्सल्य योजना के तहत चल रहा अभियान

यह अभियान टास्क फोर्स व संरक्षण अधिकारी मिशन वात्सल्य द्वारा शुरू किया गया है. फिलहाल टीम ने पकरी पुल से रेस्क्यू किए गए 5 बच्चों व महिलाओं को मेडिकल के लिए लोकबंधु अस्पताल भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में तहरीर के आधार पर 2 नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

Related Articles

Back to top button