March 16, 2026 5:22 pm
ब्रेकिंग
मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच 'सुपर' रेस्क्यू! ईरान से सुरक्षित निकले 550 भारतीय; एस. जयशंकर ने बताया... Ladakh Protest: लद्दाख में भारी विरोध प्रदर्शन, 6वीं अनुसूची और राज्य के दर्जे की मांग तेज; सोनम वां... नजारा ऐसा कि पेरिस भूल जाएंगे! श्रीनगर में खुला एशिया का सबसे बड़ा 'ट्यूलिप गार्डन'; 18 लाख फूलों की... संभल प्रशासन को हाई कोर्ट का बड़ा झटका! नमाज पर पाबंदी वाला आदेश रद्द; अदालत ने कहा- 'नमाजियों की सुर... भोजशाला विवाद पर हाई कोर्ट का 'सुपर' एक्शन! नियमित सुनवाई से पहले होगा मौका-मुआयना, 2 अप्रैल से शुरू... Ghaziabad Crime: छुट्टी के विवाद में बैंक गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्... दिल्ली में बनेगा AIIMS जैसा 'सुपर मेडिकल हब'! एक साथ मिलाए जाएंगे 3 बड़े सरकारी अस्पताल; मरीजों को ए... Delhi Free Bus Travel: ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा शुरू, कैबिनेट की... बादशाह के गाने 'टटीरी' पर बवाल! बाल आयोग ने सिंगर समेत 3 को भेजा नोटिस; क्या बच्चों का इस्तेमाल पड़ा ... Fatehabad News: पुलिस की मौजूदगी में युवक की चाकू मारकर हत्या, मूकदर्शक बने रहे जवानों पर गिरी गाज; ...
मध्यप्रदेश

‘भाई अपने पैसों को संभाल कर रखो’ मजदूर को ऐसा सलाह देता रहा बदमाश, तभी मारा झपट्टा…पैसे लेकर फरार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी-जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मजदूर अपनी मजदूरी की रकम सड़क के किनारे खड़ा होकर गिन रहा था. तभी उसके पास एक अनजान व्यक्ति आया. मजदूर को उसने नेक सलाह देते हुए कहा कि भाई अपने पैसों को संभाल कर एक तरफ होकर गिन लो. मजदूर को अनजान व्यक्ति की बात अच्छी लगी. इसके बाद वह सड़क के थोड़ा और किनारे होकर अपनी मजदूरी की रकम गिनने लगा.

इसी दौरान अचानक वही व्यक्ति एक बार फिर मजदूर के पास आया और तेजी के साथ उसके हाथ से आठ हजार की मजदूरी की रकम छीन कर भाग गया. इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में साफ तौर पर आरोपी भागता हुआ दिखाई दे रहा है. उसके पीछे-पीछे मजदूर चिल्लाता हुआ भागता भी दिखाई दे रहा है. पुलिस ने इस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान शुरू कर दी है.

कोलारस कस्बे के जगतपुरा क्षेत्र की घटना

ये पूरी घटना शिवपुरी जिले की कोलारस कस्बे के जगतपुरा क्षेत्र की है. फिलहाल पुलिस मजदूर के हाथ से पैसे छीनकर भागने वाले व्यक्ति तक पहुंच नहीं पाई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी. पीड़ित मजदूर का नाम राजू सोनी है. बाताया जा रहा है कि जगतपुरा में एक सरकारी भवन के निर्माण का काम चल रहा है. इसमें राजू सोनी मजदूरी का काम करता है. मंगलवार को उसे अपनी मजदूरी की रकम के रूप में आठ हजार रुपये मिले थे.

‘मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं 8000’

मजदूर उन्हें वहां कॉलोनी में सड़क के किनारे पर खड़े होकर गिन रहा था. इसी दौरान एक अनजान व्यक्ति की सलाह पर वह पीछे हटकर रुपये गिनने लगा. तभी उस अनजान व्यक्ति ने मौका देखकर उसके हाथ से महीने भर की पूरी मजदूरी की रकम छीन ली और भाग गया. पीड़ित मजदूर ने थाने में कहा कि मैनें दिन-रात मजदूरी करके आठ हजार रुपये कमाए थे. मेरे लिए ये यह रकम बहुत मायने रखती है, लेकिन मेरे साथ कॉलोनी में सड़क के किनारे में इस तरह हो जाएगा. ये मैंने कभी सोचा नहीं था. मेरी वृद्ध मां घर में बीमार है.

वहीं इस पूरे मामले कोलारस थाना प्रभारी रवि चौहान का कहना है कि मामला हमारे संज्ञान में है. इस मामले में आरोपी जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है उसकी शक्ल साफ तौर पर दिखाई दे रही है. हम उसकी पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे है, लेकिन हम लोगों से भी सावधान रहने की अपील करते हैं.

Related Articles

Back to top button