February 12, 2026 5:25 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

Ludhiana के नामी Hotel के बाथरूम में शर्मनाक काम, नंगा कर बना डाली Video और…

लुधियाना : शहर के एक नामी होटल के अंदर व्यक्ति से कुछ लोगों ने मारपीट की। इतना ही नहीं उसे बाथरूम में ले जाकर नंगा किया गया और उसकी गुदा में चम्मच का पिछला हिस्सा डाल दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी मोबाइल पर वीडियो भी बनाई।

आरोपियों ने एक व्यक्ति ने उसकी कनपटी पर गन रखकर धमकाया भी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देंगे। इसके बाद घायल व्यक्ति पर झूठा इल्जाम लगाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस से छूटने के बाद उसने अपना मैडीकल करवाया। उसके एक कान से सुनना तक बंद हो गया। फिर उसने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी। मामले की जांच एसीपी अधिकारी ने की। फिर जांच में आरोप सही पाए गए तो पुलिस ने तुषार भल्ला की शिकायत पर आरोपी निखिल आरोड़ा, हर्ष कुमार अरोड़ा, लवीश अरोड़ा, गगन मागो केयर हर्ष कुमार, पवनपाल सिंह सचदेवा, जिम्मी छाबड़ा, शादी लाल भोला, सचिन सराफ, हरीश अरोड़ा और उसके अज्ञात 9 साथी हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में दुगरी के रहने वाले तुषार भल्ला ने बताया कि वह होटलों में डैकोरेशन का काम करता है। 30 मार्च को वह होटल नागपाल रीजैंसी में गया हुआ था। उसने मालिक से मिलना था मगर अंदर प्रैसवार्ता चल रही थी इसलिए वह इंतजार करने लग गया था। इस दौरान निखिल आरोड़ा और उसके साथ अन्य आरोपियों ने उसे घेर लिया था। आरोपियों ने बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी।

वह जब खून से लथपथ हो गया तो आरोपी उसे बाथरूम के अंदर ले गए थे जहां उसके सारे कपड़े खोल कर उसे नंगा कर दिया और उसकी वीडियो बनाने लगे। आरोपियों ने उसे बेइज्जत करने के लिए चम्मच का पिछला हिस्सा उसकी गुदा में डाल दिया था। जब वह शोर मचाने लगा तो एक आरोपी ने अपनी रिवाल्वर उसकी कनपटी पर रख दी थी। आरोपियों के पास अफीम थी, वह उस अफीम को उसके कपड़ों की जेब में रखना चाहते थे मगर उसका शेार सुनकर प्रैसवार्ता से कुछ मीडिया वाले बाथरूम के अंदर आ गए थे जिन्होंने उसके साथ हो रही रही सारी हैवानियत को देखा था और अपने अपने कैमरों में रिकार्ड भी किया था। इसके बाद आरोपियों ने उसे कपड़े पहनाकर पुलिस को मौके पर बुलाकर उसे झूठा इल्जाम लगाकर पकड़वा दिया था। इसलिए वह मौके पर अपना मैडीकल भी नहीं करवा पाया था। तुषार का कहना है कि वह पुलिस से छुटकर बाहर आया और उसने सबसे पहले सिविल अस्पताल में अपना मैडीकल करवाया। मारपीट से उसके एक कान का पर्दा फट गया था। जिससे उसे सुनना तक बंद हो गया था। इसके बाद पुलिस ने अपने साथ हुई सारी घटना के बारे में पुलिस कमिश्नर को बताया और उन्हें शिकायत दी। उक्त शिकायत की जांच में आरोपी की सच्चाई सामने आ गई। उसने मौके की वीडियो भी पुलिस को दे दी थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की। उधर, पुलिस आरोपियों को पकडऩ़े के लिए छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button