छत्तीसगढ़
चलती मालगाड़ी के नीचे लेटा ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर, डिप्रेशन के कारण कर ली आत्महत्या

बालोद: प्रदेश के बालोद जिले से एक विचलित करने वाली खबर सामने आयी है, जहां एक ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में आने वाले गुदुम रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है। घटना 16 जुलाई बुधवार देर रात की है। ड्यूटी के दौरान स्टेशन मास्टर शंकरलाल ठाकुर ने एक मालगाड़ी के नीचे आकर जान दे दी। इसकी जानकारी मिलते ही इस आत्महत्या की सूचना रायपुर रेल मंडल को और डौंडी थाने को दी गई।
बता दें कि मृतक स्टेशन मास्टर शंकरलाल ठाकुर बुधवार रात 8 बजे से ड्यूटी पर थे। उन्होंने रात करीब 12 बजे एस मालगाड़ी के आगे आकर जान दे दी। जिसमें मृतक का सिर उसके धड़ से अलग हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान था।