February 13, 2026 3:15 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
महाराष्ट्र

पति मारपीट करता और अश्लील वीडियो बनाता… पत्नी ने दे दिया जहर, जंगल में जलाया शव; दिल दहला देगी कहानी

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में हत्या का सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक प्रधानाध्यापिका ने अपने शिक्षक पति को जहर देकर मार डाला. इस हत्या की वजह राजोना की मारपीट और ब्लैकमेलिंग थी. बताया जा रहा है कि पति पत्नी की अश्लील वीडियो बनाता और उसे डराता था. तंग आकर प्रधानाध्यापिका पत्नी ने उसे जहर दे दिया. कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. आरोपी पत्नी ने पति का शव ठिकाने लगाने के लिए अपने ट्यूशन में पढ़ने वाले तीन छात्रों की सहायता ली.

इसके बाद रात में जंगल में पति के शव पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जला दिया. दरअसल, यवतमाल 15 मई को चौसला पहाड़ी के पास जला हुआ एक शव मिला था. पुलिस को शव की पहचान करने में कठिनाई आ रही थी, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. फिर इस हत्याकांड की परतें खुलने लगीं. मृतक की पहचान शांतनु देशमुख (32) के रूप में हुई. वो सुयोगनगर, लोहरा के निवासी थे. पुलिस ने उनके दोस्तों से पुछताछ की तो सारा मामला की उसकी पत्नी पर आ गया.

ब्लैकमेल से तंग आकर किया पति का मर्डर

इसके बाद इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी निधि (23) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. पूछताछ में पत्नी ने कुबूल कर लिया कि उसने ही अपने पति की हत्या की. पुलिस के अनुसार, मृतक अपनी पत्नी को रोज शराब पीकर मारता-पिटता था. साथ ही वो उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी करता था. पत्नी इससे तंग आ गई थी. इसलिए उसने एक दिन उसे बनाना शेक में जहर दे दिया.

पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार

इसके बाद आरोपी पत्नी ने अपने पति का शव ठिकाने के लिए अपने ट्यूशन के तीन नाबालिग छात्रों को विश्वास में लिया और पूरी प्लानिंग की. फिर रात में आरोपी पत्नी ने छात्रों को साथ लिया और शव को चौसाला के जंगल में ले गई. वहां उसने अपने पति के शव पर पेट्रोल छिड़का और उसमें आग लगा दी, लेकिन पुलिस ने स्थानीय सुत्रों की सहायता से इस हत्याकांड को सुलझा लिया. आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं तीनों नाबालिग छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है.

Related Articles

Back to top button