April 4, 2026 12:27 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
मध्यप्रदेश

ऑरेंज ऑकलीफ बनेगी मध्य प्रदेश की राजकीय तितली, सूखा पत्ता समझ खा जाएंगे धोखा

भोपाल: मध्य प्रदेश को राजकीय पशु और राजकीय पक्षी के बाद अब राजकीय तितली भी जल्द ही मिलने जा रही है. प्रदेश सरकार बेहद खूबसूरत ऑरेंज ऑकलीफ को जल्द ही मध्य प्रदेश की राज्य तितली घोषित करने जा रही है. इसके लिए वन मुख्यालय ने राज्य शासन को प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया है. प्रस्ताव के साथ इस तितली की खासियतों को भी भेज दिया गया है. उम्मीद है कि दूसरे राज्यों की तरह मध्य प्रदेश की भी अपनी राज्य तितली होगी.

क्या है इस तितली की खासियत
इस तितली की खासियत यह है कि जब यह अपने पंख बंद करती है तो हूबहू सूखे पत्ते की तरह दिखाई देती है. इसे दूर से पहचानना भी मुश्किल होता है कि यह तितली है या सूखा पत्ता. इस वजह से इसे डेड लीफ बटरफ्लाई भी कहा जाता है. मध्य प्रदेश में करीबन 175 प्रजातियों की तितली पाई जाती हैं, लेकिन इनमें ऑरेंज ऑकलीफ सबसे अद्भुत है. यह तितली प्रदेश के अमरकंटक के जंगलों और सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला पचमढ़ी में दिखाई देती हैं.

मध्य प्रदेश के अलावा देश के उत्तर पूर्व राज्यों में भी इसे पाया जाता है. मुख्य वन प्राणी संरक्षक सुभ्रंजन सेन के मुताबिक, ”इस तितली को राज्य तितली बनाए जाने के लिए वन मुख्यालय ने राज्य शासन को प्रस्ताव सौंपा जा चुका है. प्रदेश की राज्य तितली घोषित होने के बाद लोगों में तितली को लेकर जागरूकता में मदद मिलेगी.”

यह राज्य कर चुके राज्य तितली घोषित
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य तितली घोषित किए जाने के बाद मध्य प्रदेश देश के दस राज्यों की सूची में शामिल हो जाएगा. देश के दस राज्य अभी तक अपनी राज्य तितली घोषित कर चुके हैं. इनमें उत्तरांचल, त्रिपुरा, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, अरूणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और सिक्किम शामिल हैं. महाराष्ट्र की राज्य तितली ब्लू मॉर्मन है. उत्तरांचल ने कॉमन पीकॉक को राज्य तितली बनाया है. अरूणाचल प्रदेश ने केसर ए हिंद, गोवा की राज्य तितली मालाबार ट्री-निम्फ, जम्मू कश्मीर की ब्लू पैंसी, कर्नाटक की सहयाद्रि बर्डविंग, केरल की मालाबार बैंडेड पीकॉम, सिक्किम की ब्लू ड्यूक, तमिलनाडु की तमिल येओमन, त्रिपुरा की कॉमन बर्डविंग राज्य तितली है.

मध्य प्रदेश की बनेगी नई पहचान
राज्य तितली घोषित होने के बाद मध्य प्रदेश की एक और नई पहचान बनेगी. मध्य प्रदेश अभी चीता स्टेट, टाइगर स्टेट, लैपर्ड स्टेट, घडियाल स्टेट के रूप में पहचाना जाता है. जल्द ही मध्य प्रदेश की अपनी राज्य तितली भी होगी. प्रदेश का राजकीय पशु बारहसिंघा और राजकीय वृक्ष बरगद हैं. इसी तरह राजकीय पक्षी दूधराज और राजकीय फूल लिलि है.

Related Articles

Back to top button