March 31, 2026 3:00 pm
ब्रेकिंग
IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा,... Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौ... IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद 'पुराने प्यार' को किया किस। Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर... Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय... पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स। Baisakhi 2026: बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे... Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, 'फ्रेंडली फाइट' से बिखर सकता है खेल!
मध्यप्रदेश

शूटिंग ट्रेनर मोहसिन खान गिरफ्तार, बच्चियों से दरिंदगी के आरोप, फोन में मिले कई अश्लील क्लिप्स

इंदौर : इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में शूटिंग अकादमी में छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। जहां शूटिंग ट्रेनिंग देने वाला मोहसिन खान द्वारा एक राइफल शूटिंग सीखने आने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस में मामला दर्ज कर आरोपी मोहसिन खान को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता, जो कि मल्हारगंज इंदौर की निवासी है, ने अपने भाई के साथ थाना पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि वह ड्रीम ओलंपिक शूटिंग अकादमी में वर्ष 2021 से 2023 नवम्बर तक शूटिंग की प्रैक्टिस करती रही थी। 8 नवम्बर 2023 को वह रोज की तरह प्रैक्टिस के लिए पहुंची, तभी कोच मोहसिन खान ने उसे राइफल पकड़ने का बहाना बनाकर बेड टच किया जब लड़की ने विरोध किया और उसे धक्का दिया। तब मोहसिन खान ने उसे धमकी दी कि अगर तुझे अकादमी में रहना है तो जैसा मैं कहूं वैसा करना होगा, वरना तेरा कैरियर खत्म कर दूंगा। डर और शर्म के कारण लड़की ने उस समय कोई रिपोर्ट नहीं लिखवाई, लेकिन जब उसके परिवार को इस बात का पता चला, तो उन्होंने साहस कर पुलिस के पास जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

बजरंग दल को कुछ समय पहले गुप्त सूचना मिली थी कि इंदौर के अन्नपूर्णा स्थित ड्रीम ओलंपिक शूटिंग अकादमी में एक बड़ा षड्यंत्र चल रहा है। बजरंग दल के अनुसार, पिछले कई दिनों से बजरंग दल ने इस अकादमी पर नजर बनाए रखी थी। जांच के दौरान उन्हें कई वीडियो और बयान मिले जिसमें यह सिद्ध होता है कि कोच मोहसिन खान, जो खुद को ‘शिक्षक’ कहता था, असल में एक शिकारी था जो मासूम हिंदू बेटियों को अपने जाल में फंसाता था और शोषण करता था। मोहसिन खान अकादमी के नीचे के फ्लोर पर शूटिंग सीखने वाली हिंदू लड़कियों को बुलाकर आपत्तिजनक हरकतें करता था और वीडियो भी बनाता था। जब आरोपी मोहसिन के फोन की तलाशी उसमें करीब 150 से भी अधिक हिंदू युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसा रखा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी मोहसिन खान को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button