February 12, 2026 4:54 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

Ludhiana में बड़ी वारदात, फैक्ट्री में घुस कारोबारी पर तान दी पिस्तौल… इलाके में दहशत

लुधियाना: जिले में फिल्मी अंदाज में लुटेरों ने बड़ा कांड कर डाला। अपराधियों के हौसले एक बार फिर सिर चढ़कर बोलते नजर आए। मंगलवार देर शाम दरेसी ग्राउंड के पास स्थित शिमला गारमेंट्स फैक्ट्री में 2 नकाबपोश लुटेरे फिल्मी अंदाज में घुस आए। कपड़ा कारोबारी हरप्रीत सिंह के दफ्तर में धावा बोलते हुए दोनों ने पहले गेटमैन को पिस्तौल दिखाकर धमकाया और फिर सीधा दफ्तर में जा पहुंचे।

अंदर पहुंचे बदमाशों ने कारोबारी को डराने की कोशिश की, लेकिन जब हरप्रीत सिंह ने विरोध किया तो दोनों लुटेरों के साथ जमकर हाथापाई हुई। संघर्ष के दौरान कारोबारी को हल्की चोटें भी आईं। जैसे ही फैक्ट्री वर्कर हरप्रीत सिंह को बचाने दौड़े, लुटेरे लूट को अंजाम दिए बिना ही पिस्तौल लहराते मौके से बाइक पर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, कारोबारी के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि नकाबपोश हमलावरों तक पहुंचा जा सके।

Related Articles

Back to top button