March 19, 2026 5:58 am
ब्रेकिंग
चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... Bihar Politics: बिहार में CM पद का दावेदार कौन? नीतीश कुमार की 'पहली पसंद' पर सस्पेंस, सम्राट चौधरी ... One Nation One Election: अब मानसून सत्र में आएगा 'महा-फैसला'! JPC की समय सीमा फिर बढ़ी; क्या 2027 मे... Noida Land Eviction: नोएडा में भू-माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, जेवर एयरपोर्ट के पास 350 करोड़ की जमीन... Weather Update: दिल्ली-NCR, पंजाब और यूपी में अगले 3 दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, लुढ़केगा पार...
मध्यप्रदेश

Indore MBA Student Murder: आरोपी पीयूष धामनोदिया मुंबई से गिरफ्तार, रेप के बाद की थी छात्रा की बेरहमी से हत्या

 इंदौर। इंदौर में एमबीए छात्रा की हत्या करने के आरोपी पीयूष को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। द्वारकापुरी थाना पुलिस ने अंधेरी पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया। छात्रा तीन दिन से लापता थी। पीयूष ने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए और इसका वीडियो कॉलेज के ग्रुप पर शेयर भी किया था। इसके बाद उसने अपने द्वारकापुरी स्थित किराए के मकान में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।

पीयूष छात्रा के शव को निर्वस्त्र अवस्था में छोड़कर फरार हो गया था। जब आसपास वालों को कमरे से बदबू आई तो उन्होंने इसकी सूचना मकान मालिक और पुलिस को दी। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर छात्रा की लाश मिली। प्रजापत नगर (द्वारकापुरी) निवासी 25 वर्षीय छात्रा सांवेर रोड स्थित निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।

10 फरवरी को पंढरीनाथ थाने में स्वजन ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के अनुसार कमरा मंदसौर निवासी पीयूष धामनोदिया का है। पीयूष भी छात्रा के साथ एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। हत्या के बाद उसने छात्रा के शव को कंबलों से ढंक दिया और ताला लगाकर फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button